उत्तर प्रदेश

Jhansi News: BSC के छात्र ने छीना नवविवाहिता का मंगलसूत्र, राहगीरों ने आरोपी को पकड़ा

Jhansi News: सोमवार को ‘वट वृक्ष पूजा’  करने जा रही ओरछा गेट  निवासी सिमरन का एक युवक ने मंगलसूत्र छीन लिया। शोर मचाने पर राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया। पकड़कर उसे खंडेराव गेट चौकी लाया गया। यहां आरोपी माफी मांगने लगा और बोला कि साहब पहली बार अपराध किया है, उसे माफ कर दो।

कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट  निवासी सिमरन की शादी 20 दिन पहले हुई थी। सोमवार को वह दोपहर में पचकुइयां मंदिर के पास वटवृक्ष की पूजा अर्चना करने गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठा एक युवक ने मौका मिलते ही महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोना का मंगलसूत्र छीन लिया और भागने लगा। तभी महिला ने शोर मचाया।

महिला की आवाज सुनकर राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम रवि अहिरवार निवासी भेल बताया। उसने बताया कि वह बीएससी छात्र है। उसने पहली बार अपराध किया है उसे माफ कर दो। वहीं, सीओ सिटी राजेश राय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह बात सुनते ही नवविवाहिता ने तेवर दिखा दिए। चूंकि छीना झपट्टी में मंगलसूत्र के 8 में से 7 मोती गुम हो गए। महिला बोली की आरोपी का मोबाइल बेचो या कुछ भी करो, हमें अपना पहले जैसा मंगलसूत्र चाहिए।

जैसे-तैसे पुलिस ने नवविवाहिता को समझाया, लेकिन जब उसे पता चला कि अब मंगलसूत्र कोर्ट के जरिए मिलेगा तो वह बिफर गई। बोली कि मेरी सुहाग की निशानी है। आज सुगाह की पूजा के लिए आई थी। अब बिना मंगलसूत्र के वह ससुरालवालों के क्या जवाब देगी। बड़ी मुश्किल में महिला को समझाया जा सका।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =