Banda News: कथित रूप से महिला ने सास पर लगाया मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोप
Banda News: हिंदू लड़की ने 5 वर्ष पहले एक मुस्लिम लड़के से कोर्ट मैरिज की थी. पीड़ित महिला ने लड़के के चचेरे परिवार पर आरोप लगाया है कि वे लोग उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं. इस महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
हिंदू धर्म की महिला छाया ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसने 5 साल पहले मुस्लिम समुदाय के एक लड़के महबूब से कोर्ट मैरिज शादी की थी और आज भी उसी के साथ रह रही है. महिला का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उसके पति की चाची लगातार उसपर मुस्लिम बनने के लिए दबाव डाल रही है.
महिला ने आरोप है कि, ‘उसके पति की चाची उस पर गौमांस खाने के साथ अपने ही लड़कों यानी देवरों के साथ हमबिस्तर होने का दबाव बना रही है.’ पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. हालांकि इस केस में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
वहीं सीओ सिटी राकेश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली में एक महिला ने प्राथना पत्र दिया था, जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
पीड़ित हिन्दू लड़की ने 5 वर्ष पहले एक मुस्लिम समुदाय के युवक से विवाह किया था और 5 साल से अपने बच्चे और पति के साथ रह रही है. महिला ने बताया है कि उसके पति की चचेरी सास उसको धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रही है. इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

