उत्तर प्रदेश

CM Yogi के 50वें जन्मदिन पर अयोध्या में पूजा अर्चना, 51 क्विंटल का लड्डू आकर्षण का केंद्र

CM Yogi के जन्म की 50वीं वर्षगांठ को पूरे धूमधाम से मनाने के लिए कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कराया। सांसद ने रामनगरी के तमाम साधु-संतों के साथ पहले पूजन किया। इसके बाद समर्थकों को लेकर रामलला व बजरंगबली का दर्शन करने के लिए निकले, पुष्प वर्षा भी हुई।

CM Yogi  के जन्मदिन पर वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन-पूजन कर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की, पिछले कई दिन से कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी. कार्यक्रम काफी भव्यता के साथ कराया गया। जन्मदिन के मौके पर 51 क्विंटल का लड्डू आकर्षण का केंद्र रहा।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे  ने जैसे ही अयोध्या दौरा रद्द किया तो बृजभूषण ने दूसरा दांव खेलते हुए पूरे कार्यक्रम में उलटफेर कर दिया। उन्होंने घोषणा कर दी कि मेरे तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या में 5 लाख उत्तर भारतीय पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाएं

उत्सव रामकथा पार्क में 108 वेदपाठी ब्रह्मचारी स्वस्ति वाचन के साथ मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान रामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमारदास, विधायक वेद गुप्ता, रामचंद्र यादव व अन्य स्थानीय नेता भी थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान अयोध्या सांसद लल्लू सिंह नदारद दिखे।

उन्होंने खुद ही कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। दरअसल लल्लू सिंह ने बृजभूषण की बातों का खण्डन करते हुए राज ठाकरे के अयोध्या आगमन पर खुशी जताई थी। दोनों के एक ही मामले पर अलग-अलग बयान आने के बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान मेयर ऋषिकेष उपाध्याय व पार्टी जिलाध्यक्ष भी नहीं दिखे। उनकी 5 लाख लोगों के भीड़ जुटाने की कामना पूरी न हो सकी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसका समापन कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा जिस का समापन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का 84वें जन्मोत्सव महोत्सव का उद्घाटन डॉ दिनेश शर्मा ने किया था। (from Internet)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 18 =