फिल्मी चक्कर

IIFA में अभिषेक बच्चन संग पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या ने किया डांस

IIFA: अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो अबु धाबी में हुए आईफा अवॉर्ड्स 2022 का है. इस वायरल वीडियो में अभिषेक बच्चन को डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आईफा अवार्ड्स 2022 की रात एक स्टार-स्टडेड इवेंट था. इस इवेंट में विनर्स का ऐलान किया गया. इस इवेंट में अभिषेक के अलावा शाहिद कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान, नोरा फतेही और कई अन्य लोगों ने परफॉर्मेंस दिए. लेकिन अभिषेक की डांस परफॉर्मेंस लाइमलाइट ले गई.

अभिषेक बच्चन के डांस परफॉर्मेंस में उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी शामिल थीं. वहीं ऑडियंस भी बच्चन फैमिली के लिए चीयर करते दिखाई दिए. आईफा ने अभिषेक की इस परफॉर्मेंस वाले वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में अभिषेक को ऑडियंस के बीच परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है.

https://twitter.com/news18dotcom/status/1533320576965951488?ref_src=twsrc%5Etfw

अभिषेक बच्चन पहले स्टेज पर परफॉर्म करते हैं. इसके बाद वह नाचते-नाचते ऑडियंस के बीच उस जगह पहुंचते हैं, जहां ऐश्वर्या राय बच्चन बैठी होती हैं. अभिषेक को डांस करते देख ऐश्वर्या भी अपन चेयर पर बैठे-बैठे पति के साथ डांस करने लगती हैं. वह अभिषेक डांस करते-करते ऐश्वर्या के बगल में बैठी आराध्या को फ्लाइंग किस देते हैं.

इसके बाद, अभिषेक बेटी आराध्या का हाथ पकड़कर नाचते हुए नजर आते हैं. ऐश्वर्या के सामने अभिषेक का हिला देने वाला परफॉर्मेंस देख ऑडियंस काफी खुश होती है. वह पूरी फैमिली के लिए चीयर करते हुए नजर आती है. सोशल मीडिया पर भी अभिषेक बच्चन के इस गेस्चर की तारीफें हो रही हैं. लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.

अभिषेक बच्चन ने आईफा 2022 में अपने परफॉर्मेंस के लिए ने अपने प्रदर्शन के लिए सफेद शेरवानी और जींस पहने देखा गया. उन्होंने अपने लुक को ब्लैक चश्मे और स्नीकर्स से कंप्लीट किया था.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + nine =