दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा नासा
नासा ने घोषणा की है कि वह स्पेसएक्स के एक रॉकेट के जरिए दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को 27 मई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा। यह पिछले करीब एक दशक में अमेरिका से भेजा जाने वाला पहला ऐसा अंतरिक्ष यान होगा जिसमें अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे।
https://twitter.com/JimBridenstine/status/1251178705633841167?s=20
नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के प्रमुख जिम ब्राइडेनस्टाइन ने ट्वीट किया कि 27 मई को नासा एक बार फिर अमेरिकी धरती से अमेरिकी रॉकेट के जरिए अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने मई में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का लक्ष्य बनाया था। दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बावजूद वह मई में ही इस अभियान को पूरा करेगा।
अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ले स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से आईएसएस के लिए उड़ान भरेंगे।
