उत्तर प्रदेश

Unnao News: रेप के बाद हत्या की आशंका,13 वर्षीय किशोरी का शव सोमवार को रेलवे ट्रैक के पास मिला

Unnao News:  बांगरमऊ थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार को लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी का शव सोमवार को रेलवे ट्रैक के पास मिला. जिसके बाद परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी. मंगलवार को सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किशोरी के साथ हुई दरिंदगी का खुलासा हुआ है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की बात कही गई है. रेप की पुष्टि के लिए डॉक्टरों की टीम ने स्लाइड बनाकर भेजी है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हेडइंजरी से मौत होने की पुष्टि हुई है. मृतका के सिर की दो हड्डियां टूटी मिली. सिर, गर्दन और छाती समेत में 8 जगह पर गम्भीर चोट मिली. मासूम के निजी अंगों में भी कई चोटों के निशान. मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद हत्या आशंका को देखते हुए डाक्टरों की टीम ने स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजा है.

रविवार रात घर से लापता हुई दलित किशोरी का शव घर से करीब 1 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे मिला था. किशोरी के शरीर पर चोट के निशान मिले थे. इसके अलावा गले में भी चोट के गहरे निशान मिले. परिजनों ने गांव के एक युवक पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया. रेप के बाद हत्या की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.

एसपी उन्नाव दिनेश त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एडिशनल एसपी को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं. एडिशनल एसपी के मुताबिक तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

एडिशनल एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के चाचा ने गांव के ही युवक पर रेप की आशंका जाहिर करते हुए हत्या का आरोप लगाया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =