उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की बैठक आयोजित- डॉ सतेंदर सिंह

Muzaffarnagar News:  पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सिराज ताजवर ने किया ।

बैठक मे जनवरी 2022 से मई 2022 तक पार्टी द्वारा सम्पादित कार्यो की समीक्षा की गई बैठक मे अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सचिव डाक्टर इमरान राव ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने जनपदों मे ग्राम स्तर तक कार्यकारिणी का गठन कर गली गली तक पी एन पी की नितियो को पहुंचाएं ।

प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज ताजवर ने कहा कि आठ करोड पश्चिमांचल वासियों के लिए अलग राज्य गठन जरूरी है। बैठक को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार, राष्ट्रीय सचिव इमरान राव डाक्टर रिहान, डाक्टर सुनील शर्मा, आदि ने सम्बोधित किया ।

बैठक मे डाक्टर शमीम मलिक, डाक्टर डाक्टर शहजाद राना मुनेश , डाक्टर संजय मित्तल, अनिरूद्ध प्रताप, डाक्टर साजिद, डाक्टर कय्यम सैफी, हाजी आमिर काजिम डाक्टर अकील अहमद आदि उपस्थित रहे।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + five =