Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 12 को

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर जिले में यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा १२ जून को होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए ३६ केन्द्र निर्धारित किये गए हैं। जिन पर १७८९२ परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सुबह ९.३० बजे से ११.३० बजे तक पहली पाली और दोपहर २.३० बजे से ४.३० बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी।

१ घंटा पहले पहुंचना होगा सेंटर पर

डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि १२ जून को आयोजित होने वाली दोनों पालियों की परीक्षा के लिए शासन से जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक प्रत्येक अभ्यर्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से १ घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचाना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से १५ मिनट पहले से परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सभी स्टाफ के लिए मोबाइल बैन

डीएम ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान अंतरीक्षकों अथवा अन्य सपोर्ट स्टाफ मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करेगा। बताया कि केन्द्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केन्द्र अधीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट या परीक्षा एजेंसी के नामित प्राधिकारी के अतिरिक्त विद्यालय के स्टाफ एवं अभ्यर्थी यानी किसी भी व्यक्ति के पास मोबाईल फोन नहीं होना चाहिए।

कोविड-१९ प्रोटोकोल के पालन के निर्देश

शासन के निर्देश हैं कि परीक्षा के दौरान कोवि-१९ प्रोटोकोल का पालन सख्ती से कराया जाए। डीएम ने बताया कि कोविड-१९ प्रोटोकोल का पालन कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा एवं मास्क का प्रयोग किया जाएगा।

डाकघर के माध्यम से भेजी जाएं ओएमआर शीट

शासन से मिले निर्देशों के अनुसार दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होते ही अभ्यर्थियों से एकत्र की गईं ओएमआर शीट तुरंत ही उसी दिन डाकघरों के माध्यम से भेज दी जाएंगी। बताया कि प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक हथियारबंद पुलिस कर्मी मौजूद रहेगा।

कोषागार में डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

डीएम ने बताया कि एडीएम प्रशासन जोकि परीक्षा के नोडल अधिकारी होंगे, डीआइओएस एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी परीक्षा पत्रों को अपनी निगरानी में डबल लाक में कोषागार में सुरक्षित रखवाएंगे। परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाए जाने से पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रश्न पत्रों के आवागमन तथा वैक्लपिक मार्गो का निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी की तलाशी के लिए दो महिला एवं दो पुरुष पुलिसकर्मी या होमगार्ड तैनात रहेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seven =