Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शिविर का आयोजन 8 से, पांच दिन तक होगा आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र जीआईसी इंटर कॉलेज के फील्ड मुजफ्फरनगर में संस्थान के सभी अधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रुप से मनाने और दिनांक ८ जून से जीआईसी ग्राउंड मुजफ्फरनगर में पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर को संपन्न कराने के लिए आहूत की गई थी।

बैठक में भारतीय योग संस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भारतीय योग संस्थान आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अधिकतम संख्या और आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अंतर्गत मनाया जाएगा जिसमें बालक एवं बालिकाओं का विशेष योग प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में विशेष योग प्रदर्शन करने वाले बालक और बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए उचित स्थान पर भी विचार विमर्श किया गया।

स्थान ऐसा हो जहां ७००-८०० लोग एक साथ योग साधना कर सकें और वह स्थान शहर के मध्य में हो ताकि साधकों को आने में कोई समस्या ना रहे। इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि भारतीय योग संस्थान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह प्रतिवर्ष बड़े धूमधाम से मनाता रहा है ।

इस वर्ष भी संस्थान का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को और अधिक भव्य रूप देने का है। जिला मंत्री योगेश्वर दयाल ने आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल के अनुसार शिक्षकों को तैयार करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष हमारे पास अनेक जगह से योग शिक्षकों की मांग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने हेतु आती है जिसके लिए हमें योग शिक्षकों को तैयार करना चाहिए।

जीआईसी इंटर कॉलेज के फील्ड में चल रहे केंद्र के केंद्र प्रमुख यज्ञ दत्त आर्य ने कहा कि कल से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। कल ठीक ५रू०० बजे से ६रू३० बजे तक पेट रोग निवारण शिविर का विधिवत संचालन किया जाएगा। जिसमें लगभग ६० से ७० लोगों के भाग लेने की संभावना है।

शिविर के लिए योग शिक्षकों का चयन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर जिला मंत्री योगेश्वर दयाल क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी राज मोहन गुप्ता केंद्र प्रमुख विपिन शर्मा बबीता ज्योति जिला संगठन मंत्री डॉक्टर अमित कुमार डॉ जीत सिंह तोमर क्षेत्रीय मंत्री मास्टर तेजपाल सिंह योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य आदि है ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seven =