Muzaffarnagar में कल नहीं है कोई बंद का ऐलान, झूठी अफवाह कोई फैलाएगा तो जायेगा जेल !
Muzaffarnagar: मुज़फ्फरनगर-ज़िले में कल शुक्रवार को जमीयत उलेमा हिन्द ने बंद का कोई ऐलान नहीं किया है, सभी मुस्लिम हमेशा की तरह जुमे की नमाज अदा करे। जमीयत उलेमा हिन्द से जुड़े मौलाना नज़र मुहम्मद कासमी,मौलाना कासिम कासमी,मौलाना मुकर्रम अली कासमी, मौलाना खालिद ज़ाहिद,हकीम उम्मीद अली,मौलाना अब्दुल खालिक,हाजी शाहिद त्यागी, हाजी अजीजुर्रहमान ने जमीयत की जानिब से जानकारी दी है कि जमीयत के सदर मौलाना अरशद मदनी ने जुमे को बंद का कोई ऐलान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर चल रहा प्रचार फर्जी है इसलिए सभी सामान्य दिनों की भांति जुमे की नमाज अदा करे।
यदि किसी भी ग्रुप में किसी व्यक्ति द्वारा कोई भी ऐसा मैसेज डाला जाता है जो किसी अफवाह को जन्म देता है, उन्माद को बढ़ावा देता है या झूठी खबर फैलता है तो उसके एवं ग्रुप एडमिन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
— News & Features Network (@mzn_news) June 9, 2022
इसी बीच एसएसपी अभिषेक यादव के मीडिया सेल ने एक प्रेस नोट जारी करके कहा है कि कानून व्यवस्था ख़राब करने वाला कोई भी मैसेज ग्रुप में डालने के लिए ग्रुप एडमिन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी ग्रुप में कोई ऐसा सन्देश आये तो ग्रुप एडमिन तत्काल खंडन कर दे ,नहीं तो ऐसा सन्देश भेजने वाले और एडमिन के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी और कानून व्यवस्था ख़राब करने की कोशिश करने वालों को जेल भेजा जायेगा।
#Muzaffarnagar कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के चलते अब सरकार ने पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन को अलर्ट को कहा गया है।
#News #Latest #Update https://t.co/qFSBWz89Fh— News & Features Network (@mzn_news) June 9, 2022
