Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसएसपी अभिषेक यादव ने फोर्स के साथ किया ड्रील- दिये आवश्यक दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के चलते अब सरकार ने पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन को अलर्ट को कहा गया है। जिले में भी १० जून शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान विशेष अलर्ट किया गया है।

इसके लिए आज एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस फोर्स के साथ ड्रिल किया। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव की अपील की। बता दें कि बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ही कानुपर में बड़ा बवाल हो गया था। इसके बाद से ही प्रदेश में लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

पिछले दिनों डीएम और एसएसपी ने कानपुर हिंसा जैसी घटना की संभावना को दरकिनार करने के लिए शांति समिति की बैठक कर सभी से शांति के साथ रहने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अब जिले में जुमे की नमाज के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके लिए सभी थानों को चौकसी करने और सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

आज एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस अफसरों और फोर्स के साथ फुल ड्रेस ड्रिल किया। उन्होंने मीनाक्षी चौक पर जाकर फोर्स को ब्रीफ किया और जुमे की नमाज के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने का प्रयास न करें। उन्होंने खालपार में पैदल मार्च किया और लोगों से अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने और सहयोग की अपील की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21401 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 3 =