उत्तर प्रदेश

Raebareli News: मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, महिला दरोगा से हुई लूट में शामिल होने की बात कुबूल की

Raebareli News: महिला दरोगा से 5 लाख की लूट के मामले में एसपी आलोक प्रियदर्शी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है जबकि दो भागने में सफल रहे। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों शहर में महिला दरोगा से पांच लाख की हुई लूट में पकड़ा गया बदमाश मोनू शामिल था।

पुलिस के अनुसार शहर कोतवाल राघवन सिंह की टीम बीती रात रात्रि गश्त पर थी। उसी दौरान राजघाट इलाके में पल्सर सवार तीन लोगों को जांच के लिए रोका गया। रोके जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से गिर गया जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।

पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मोनू बताया है। बदमाश ने बीती तीस तारीख को शहर में महिला दरोगा से हुई लूट में खुद के शामिल होने की बात कुबूल की है। पकड़े गए बदमाश के कब्ज़े से पुलिस ने दो तमंचे और 4 लाख 20 हज़ार रुपये नगद बरामद किये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि आज सुबह 4:30 बजे राजघाट के पास चेकिंग में थे देखा कि रायबरेली की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर 3 लोग सवार थे। जिससे उनको रोका गया तो पलट के भागने लगे, जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाश फायरिंग करने लगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + sixteen =