उत्तर प्रदेश

Bareilly News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज

Bareilly News: महिला को कार में बंधक बनाकर चाकू की नोक पर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. वहीं आरोप ये भी लगाया जा रहा है कि महिला पुलिस से मामले की शिकायत करने पहुंची तो उसे कई घंटो तक थाने में बैठाए रखा गया और बाद में मीडिया को मामले का पता चला तो महिला की शिकायत दर्ज की गई.

पुलिस ने अब मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है.पति से विवाद होने के बाद महिला अलग रह रही थी और एक निजी कंपनी में काम करती थी. यहीं पर उसकी मुलाकात तनुज नामक युवक से हुई. दोनों के बीच दोस्ती हो गई. बाद में युवक उसको शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा.

महिला ने आरोप लगाया कि 7 जून को युवक उसे अपनी कार में बैठाकर एक सुनसान इलाके में ले गया और यहां पर चाकू की नोक पर बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता वहां से निकली और बाद में पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज करवाई.  महिला ने आरोप लगाया कि जब वो थाने पहुंची तो आरोपी के लोगों ने रुपये देकर मामला खत्म करने का भी दबाव बनाया. अब पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और उसका मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है.

घटना के बाद एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eight =