Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बिजलीघर पर तैनात एसएसओ उपेंद्र की गर्दन काटकर हत्या, भारी फोर्स के साथ पहुंचे अफसर

Muzaffarnagar News: जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम के बिजलीघर पर तैनात एसएसओ की बीती रात गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर एसपी देहात, सीओ बुढाना भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम निवासी बिशम्बर का पुत्र 40 वर्षीय उपेंद्र सौरम में ही स्थित बिजलीघर पर तैनात था। बीती रात उपेन्द्र घर से खाने का टिफिन लेकर रात करीब 10 बजे अपनी डयूटी करने बिजलीघर पहुंचा, जहां देर रात उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।

आज सुबह जैसे ही उपेन्द्र की हत्या की खबर फैली, पूरे गांव में हडकंप मच गया। मौके पर लोगों का भारी हुजूम जमा हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात, सीओ बुढाना, एसडीएम बुढाना तथा शाहपुर थाना प्रभारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेने की कार्यवाही शुरु की तो ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग उठाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के खुलासे के लिए डॉग स्क्वॉयड ओर फॉरेंसिंक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + one =