Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रभारी मंत्री आशीष पटेल का किया गया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सहारनपुर मंडल के प्रभारी मन्त्री आशीष पटेल का मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी डाक बंगले पर पहुंचने पर भाजपा नेताओ द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नई दिल्ली से चलकर आज दोपहर के वक्त मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी डॉक बंगले पर पहुंचने पर स्वागत किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, भाजपा जिला मंत्री वैभव त्यागी,श्री मोहन आदि ने जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल का स्वागत किया।

डाक बंगले पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,केन्द्रीय राज्मंत्री डा.संजीव बालियान,मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल आदि पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने मुलाकात की।

बुके भेंटकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा नगर में पधारे मंत्री आशीष पटेल का समस्त व्यापारियों की ओर से डाक बंगले पर बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगर वरिष्ठ महामंत्री पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा तरुण मित्तल,जिला युवा अध्यक्ष कार्तिक गोयल, व्यापार प्रकोष्ठ के सुनील तायल, ब्रजकिशोर बिट्टू,आशीष तोमर, प्रवीण वर्मा, राजेश साहनी,विनय पवार, अखिलेश शर्मा,चंदन गुप्ता द्वारा मंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया गया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − three =