Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

 Khatauli News: जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना खतौली में समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं

Khatauli News: जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने  संयुक्त रूप से थाना खतौली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 05 शिकायत प्राप्त हुई, जिसका मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस के दौरान किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे गम्भीरता से लेते हुए उसका निस्तारण किया जाये।

 उन्होने भूमि विवाद प्रकरणों एवं अन्य प्रकार की शिकायतो का भी समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। सभी लेखपाल, सिपाही अपने क्षेत्र में आवंटित रोस्टर के अनुसार भ्रमण कर भूमि विवादों का अंकन रजिस्टर में करके उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।  निस्तारण के दौरान दोनों पक्षों से हस्ताक्षर भी करा लें।

उन्होने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे चकरोड, तालाब, चारागाह को चिन्हित करे तथा कब्जा करने वालो पर कठोर कार्यवाही करे।
जिलधिकारी ने कहा कि लेखपाल थाना दिवस में उपस्थित रहें

साथ ही नगर पालिका, ब्लाक, विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी थाना समाधान दिवस के दौरान उपस्थित रहकर जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण में सहयोग प्रदान करें। जिससे शिकायत कर्ता की शिकायत का सत प्रतिशत निस्तारण कराया जा सके।इस अवसर पर क्षेत्रीय पुलिस के अधिकारी, लेखपाल सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 417 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 7 =