Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गरीब कल्याण गोष्ठी का हुआ आयोजन, पूर्व की सरकारों ने किसानो का ठगने का काम किया- राजकुमार चाहर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  भोपा रोड स्थित वृन्दावन गार्डन मे गरीब कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे किसान मोचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर व मंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम मे पहुंचने पर आयोजन समिति की और से सभी अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए फतेहपुर सिकरी के सांसद व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि भारत की संस्कृतियों को ना तो कोई मिटा पाया है और ना ही कोई मिटा पायेगा। उन्होने कहा कि धर्म कभी कोई गलत रास्ता नहीं दिखाता। उन्होने कहा कि पूर्व की सरकारों ने किसानो का ठगने का काम किया हैं।

जबकि भाजपा ने किसान सम्मान निधि किसानो को प्रदान की है। उन्होने कहा कि देश व प्रदेश मे 8 वर्षो से सुशासन चल रहा है तथा सरकार गरीब कल्याण योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल निर्देशन मे देश व प्रदेश आगे बढ रहा है।

उन्होने मोदी सरकार को जन जन की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है जिससे कि किसान की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमति रजनी तिवारी ने कहा कि भारत मे अधिकतर सरकारें गरीबों का नाम लेकर बनी हैं।

परन्तु उन्होंने गरीबो के लिए कुछ नही किया। क्यांक गरीबी क्या होती है यह उन्हे पता नही था। वहीं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों से जो वादे किये थे। उन सभी को पूर्ण किया है। जिसका उदाहरण जन धन योजना के खाते खुलवाना, उज्जवला लाभार्थियों को गैस कनैक्शन देना व किसानों को किसान सम्मान निधि दिया जाना है।

मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि पूर्व सरकारें समस्या तो सुनती थी परन्तु उनका समाधान नही करती थी। उन्होने कहा कि अधिकतर पार्टियां परिवार वाद पर आधारित हैं जो केवल अपने परिवार की सोचती थी। प्रधानमत्री देश को अपना परिवार मानकर जनता की सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की तथा संचालन जिला महामंत्री विनित कात्यान ने किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

सरकार की नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओ के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार की आहवान किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कार्यक्रम मे पधारने वाले सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बी.सी.सखियों को साडियां देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, एमएलसी श्रीमति वन्दना वर्मा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, राजकुमार सिद्धार्थ, जिला सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल,प्रवीण शर्मा,रेनू गर्ग,सुषमा पुण्डीर, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, को ऑपरेटिव बैक के चेयरमैन सतपाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, संजय गर्ग, प्रदीप सैनी,जिला मंत्री वैभव त्यागी,जगदीश पांचाल,रोशनी पांचाल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21637 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + five =