News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हत्या का किया खुलासा1 1 11Zon 3 |
शाहपुर।(Muzaffarnagar News)  ९ जून २०२२ को थाना इलाके के बसी निवासी उस्मान की हत्या का खुलासा एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम और उनकी टीम ने ६० घंटे के अंदर ही कर दिया है। पुलिस के इस गुड वर्क पर आला अफसरों ने शाहपुर थाना अध्यक्ष एवं उनकी टीम की पीठ थपथपाई है। शाहपुर थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को शाहपुर थाना इलाके के पलड़ी से गांव उमरपुर जाने वाले रास्ते पर किसान गोवर्धन के खेत में एक युवक का सिर में गोली लगा शव पड़ा मिला था। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त थाना इलाके के बसी गांव के उस्मान के रूप में हुई थी। गौरतलब है कि मृतक उस्मान गांव में ही मोबाइल फोन की दुकान करता था । दोपहर दो बजे वह घर से निकला था, इसके बाद से वापस नहीं लौटा था। उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी।पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शाहपुर पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक उस्मान का गुलबहार पुत्र मनशाद निवासी बसी कला थाना शाहपुर से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिस पर गुलबहार ने उस्मान की हत्या का प्लान बनाया और अपने साथ मुनव्वर पुत्र जाकिर निवासी सफीपुर पट्टी थाना बुढ़ाना को भी शामिल कर लिया। जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस १२ बोर (आलाकत्ल), अभियुक्त गुलबहार के कपडे (घटना के समय पहने हुए), ०१ मोटर साइकिल सुपर स्पलेंडर (घटना में प्रयुक्त), मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया।

 

दो वारंटी किये गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते लगातार शातिरों को पकडने काम चल रहा है। दबिश के दौरान दो वारण्टी चढ़े तितावी पुलिस के हत्थे। तितावी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी का अपराधियो पर शिकंजा जारी। तितावी पुलिस ने दो वारंटियों को दबिश के दौरान घर से किया गिरफ्तार। तितावी पुलिस ने वारण्टी ओमप्रकाश पुत्र कृपाराम छतैला,ब्रह्मपाल पुत्र जुगमेंदर जसोई को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

गोष्ठी का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  भोपा रोड स्थित वृन्दावन गार्डन मे गरीब कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे किसान मोचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर व मंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम मे पहुंचने पर आयोजन समिति की और से सभी अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए फतेहपुर सिकरी के सांसद व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि भारत की संस्कृतियों को ना तो कोई मिटा पाया है और ना ही कोई मिटा पायेगा। उन्होने कहा कि धर्म कभी कोई गलत रास्ता नहीं दिखाता। उन्होने कहा कि पूर्व की सरकारों ने किसानो का ठगने का काम किया हैं। जबकि भाजपा ने किसान सम्मान निधि किसानो को प्रदान की है। उन्होने कहा कि देश व प्रदेश मे 8 वर्षो से सुशासन चल रहा है तथा सरकार गरीब कल्याण योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल निर्देशन मे देश व प्रदेश आगे बढ रहा है। उन्होने मोदी सरकार को जन जन की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है जिससे कि किसान की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमति रजनी तिवारी ने कहा कि भारत मे अधिकतर सरकारें गरीबों का नाम लेकर बनी हैं। परन्तु उन्होंने गरीबो के लिए कुछ नही किया। क्यांक गरीबी क्या होती है यह उन्हे पता नही था। वहीं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों से जो वादे किये थे। उन सभी को पूर्ण किया है। जिसका उदाहरण जन धन योजना के खाते खुलवाना, उज्जवला लाभार्थियों को गैस कनैक्शन देना व किसानों को किसान सम्मान निधि दिया जाना है।
मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि पूर्व सरकारें समस्या तो सुनती थी परन्तु उनका समाधान नही करती थी। उन्होने कहा कि अधिकतर पार्टियां परिवार वाद पर आधारित हैं जो केवल अपने परिवार की सोचती थी। प्रधानमत्री देश को अपना परिवार मानकर जनता की सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की तथा संचालन जिला महामंत्री विनित कात्यान ने किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। तथा सरकार की नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओ के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार की आहवान किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कार्यक्रम मे पधारने वाले सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बी.सी.सखियों को साडियां देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, एमएलसी श्रीमति वन्दना वर्मा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, राजकुमार सिद्धार्थ, जिला सह मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल,प्रवीण शर्मा,रेनू गर्ग,सुषमा पुण्डीर, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, को ऑपरेटिव बैक के चेयरमैन सतपाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, संजय गर्ग, प्रदीप सैनी,जिला मंत्री वैभव त्यागी,जगदीश पांचाल,रोशनी पांचाल आदि मौजूद रहे।

किसान की मौत, दिया धरनाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  गांव कादीपुर में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। किसान पानी चलाने के लिए खेत पर गया था। एचटी लाइन का तार ट्यूबवेल को सप्लाई दे रही लाइन पर गिरने से हादसा हो गया। मृतक किसान के परिवार के लोगों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग करते हुए बिजली घर पर धरना देना शुरू कर दिया है।
ट्यूबवेल में करंट उतरने से हुआ हादसा
थाना भोपा क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी ४८ वर्षीय किसान संजीव देर रात अपने खेत में पानी देने के लिए ट्यूबवेल पर गया था। लोगों के अनुसार जब संजीव ट्यूबवेल चलाकर खेतों में पानी दे रहा था। आंधी के चलते हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्यूबवेल को सप्लाई दे रही एलटी लाइन पर गिर गया। इससे ट्यूबवेल में भी करंट दौड़ गया। किसान ने लाइन काटने का प्रयास किया, तो उसे करंट लगा गया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह लोग खेतों पर गए तो मामले की जानकारी हुई।
मुआवजे की मांग को लेकर बिजली घर पर धरना
हादसे में किसान की मौत से लोगों में आक्रोश है। किसान की मौत के लिए लोग ऊर्जा निगम अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों को कहना है कि एचटी लाइन के टूटने पर लोगों को बचाने के लिए कोई फेंसिंग नहीं की गई। गांव वासियों तथा अन्य किसानों ने मृतक किसान के स्वजन को उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए भोपा बिजली घर के बाहर धरना प्रारंभ कर दिया।

 

रक्त दान शिविर का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन एस.डी.मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर भोपा रोड पर सुबह ९ बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ आर.के.सिंह व प्रा० चैयरमेन श्रीमती अलका सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ। अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ० आर.के.सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुजफ्फरनगर ब्ल्ड बैंक का स्थान प्रदेश में पहले नंबर पर है और यह सब आप सभी के सहयोग से संभव हुआ है उन्होंने शाखा को निरन्तर रक्त दान शिविर आयोजित करने के लिए बधाई दी उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान हमेशा फायदेमंद रहता है रक्त दान करने से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। रक्त दान से खून पतला होता है जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है एक नई रिसर्च के मुताबिक नियमित रक्त दान करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है क्योंकि यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है रक्त दान करने से शरीर को नये ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तन्दुरूस्ती भी मिलती है इसलिए सभी को रक्त दान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ आर.के.सिंह व श्रीमती अल्का सिंह जी ने भी रक्त दान किया। कार्यक्रम चौयरमेन प्रीतम सिंघल रहे। शिविर में चक्रेश जैन की प्रेरणा से उनके परिचित ने भी रक्त दान किया। कार्यक्रम मे सचिव कीमती लाल जैन, महिला संयोजिका श्रीमती सुमन अग्रवाल, सुनील गर्ग, डॉ० नितिन जैन, आदर्श मित्तल,अजय अग्रवाल एडवोकेट, राकेश वर्मा,प्रेम प्रकाश एडवोकेट, बी.के.सूर्यावंशी, सुनील अग्रवाल, कृष्ण कुमार बंसल, डॉ विपिन गुप्ता, अरविंद गुप्ता, संजीव अग्रवाल, जगरोशन गोयल, मनोज गुप्ता, संदीप मित्तल,डॉ मंजु गुप्ता,श्रीमती वीणा मित्तल, कीर्ति सिंघल,का विशेष सहयोग रहा।

 

भाकियू सुप्रीमो परिवार सहित किया हवन
सिसौली ।(Muzaffarnagar News)  सिसौली में प्राचीन सिद्ध स्थल बाबा काली सिंह के मंदिर पर भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने परिवार संग हवन किया । भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने बाबा कालीसिंह परिसर में ग्यारह किलो के दो घण्टे मंदिर भेंट किए। भाकियू नेता चौधरी गौरव टिकैत ने बताया कि आज ऐतिहासिक बाबा काली सिंह मंदिर में परिवार,गांव,समाज व देश मे सुख,शांति बनाए रखने के लिए प्रार्थना की।

टाप-10 शातिर के किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा के कुशलमार्ग निर्देशन में एक और सफलता प्राप्त करते हुए चौकी प्रभारी किदवईनगर रविन्द्र सिह द्वारा थाना कोतवाली नगर मु०नगर का टाँप -१० अपराधी व पुलिस मुठभेड़ में वाँछित अभियुक्त फरीद पुत्र फिदा हुसैन नि० रहमतनगर गहराबाग थाना को०नगर मु०नगर को एक तमंचा ३१५ बोर मय एक जिन्दा कारतूस सहित एटूजेड रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना को०नगर मु०नगर पर मु०अ०स० ३३६/२२ धारा ३/२५ आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया ।पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया हैं।

 

ट्यूबवैल से चोरी करने वाले दबोचे
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News)  चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिरों को पकडने का काम लगातार जारी है। बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किसानों के ट्यूबवैलो पर रात्रि में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और ट्यूबलो से चोरी किया गया उपकरण किया बरामद। पकड़े गए शातिर युवा बदमाश अब तक आसपास के इलाकों में कर चुके दर्जनों चोरी।

 

तनावग्रस्त चल रहे युवक ने की खुदकुशी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  तनाव ग्र्रस्त चल रहे युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला नियाजूपुरा निवासी करीब 26 वर्षीय गौरव नामक युवक पिछले कुछ दिनो से काफी तनाव ग्रस्त चल रहा था। बताया जाता है कि बीती रात उक्त युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। युवक की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। तथा पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्र्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

 

शांति समिति की बैठक
चरथावल।(Muzaffarnagar News)  थाना क्षेत्र के ग्राम निर्धना में थाना प्रभारी यशपाल सिंह दधेडू खुर्द चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, मुस्लिम धर्मगुरुओं व गणमान्य लोगों के साथ की शांति समिति की बैठक सभी गणमान्य लोगों से गांव और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही थाना प्रभारी ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जो कोई भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री रजनी तिवारी ने किया तालाब का निरीक्षण
भोपा। (Muzaffarnagar News)  उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने जनपद प्रवास के आज दूसरे दिन भोपा क्षेत्र का भ्रमण कर तालाब का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित कई अन्य पदाधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

कराटे कैम्प में दिया प्रशिक्षण
मुज्जफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पुलिसकर्मी महिलाओ के लिए स्थानीय पुलिस लाइन में ७ दिवसीय निशुल्क मार्शल आर्ट जुडो कराटे कैम्प का आज भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया जिसका संचालन मनोज सैनी जी ने किया बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राज्यमंत्री मा० कपिलदेव अग्रवाल व् आर आई ऑफिसर नदीम रहे मुख्य अतिथि ने सभी महिला पुलिस कर्मी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया
समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि बेटियो और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जो यह ट्रेनिग दी जा रही है यह बहुत सराहनीय कार्य है महिला पुलिस कर्मी प्रशासन का एक महत्वपूर्ण अंग है उन्हें आत्मरक्षा जुडो कराटे प्रशिक्षण देकर और मजबूत बनाया जाना पूरे समाज के लिए आवश्यक है साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी जिस तह इस मुहिम को आगे बढ़ा रही है और निरन्तर कैम्प का आयोजन कर रही है वो अत्यंत सराहनीय है वो अपने सामाजिक कार्य से पूरे जनपद को गौरवान्वित कर रही है कैम्प के आयोजन में महत्पूर्ण योगदान दे रहे सव इंस्पेक्टर के पी सिंह जी ने कहा कि साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा हमारी महिला पुलिस कर्मियो को मार्शल आर्ट जुडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया है हम इस नेक कार्य के लिए इनका अभिनंदन करते है और आगे भी पूर्ण सहयोग का वचन देते है
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने आये हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मी बहनों को प्रशिक्षित करके संस्था को बेहद अच्छा अनुभब हुआ है प्रशिक्षक श्री वेदप्रकाश शर्मा जी ने इसके लिए अथक प्रयास किया है, संस्था भबिष्य में भी इस तरह के कैम्प का आयोजन विभिन्न स्थानों पर करती रहेगी और इस मुहिम को तब तक चलाया जायेगया जब तक प्रत्येक महिला बेटी आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित न हो जाये प्रशिक्षण प्राप्त महिला पुलिसकर्मी भी इस मौके पर काफी उत्साहित रही और ऐसे कैम्प भबिष्य में भी आयोजित होते रहेगे इसकी उम्मीद जताई। समापन समारोह में मुख्य रूप से सँयुक्त हिन्दू मोर्चा के डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, राजू सैनी , मंगलेश कुमार, पंकज भारद्वाज, डा० प्रदीप गोयल, ममता त्यागी ,पूनम शर्मा सभासद, रीना प्रजापति ,हरजीत कोर हाजरा ,साक्षी सैनी, सतपाल सिंगर, अंकित सैनी, अमित त्यागी, इत्यदि उपस्थिति रहे

 

पेट रोग निवारण शिविर का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जनपद में महावीर चौक स्थित जीआईसी ग्राउंड पर भारतीय योग संस्थान पंजीकरण द्वारा पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर लगाया गया जिसमें योग साधकों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया आज इस शिविर का समापन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन में समाप्त हुआ भारतीय योग संस्थान जीआईसी साधना स्थल का संचालन गुरु दत्त आर्य वेद पाठी यज्ञ विशेषज्ञ के सुपुत्र यज्ञ दत्त आर्य समन्वयक व प्रबंधक डॉ जीत सिंह तोमर द्वारा किया गया मुजफ्फरनगर जनपद को योग की तरफ समर्पित करने के लिए दिन रात यज्ञ दत्त आर्य वह डॉक्टर जीत सिंह तोमर दिन रात लगे हुए हैं स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा मानसिक बल वह आनंदमय जीवन जीने के लिए योग साधना का संकल्प यज्ञ दत्त आर्य को अपने पिता गुरु दत्त आर्य से मिला शहर के विभिन्न स्कूलों विद्यालयों डिग्री कॉलेजों में उनको भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार वह शास्त्रार्थ यज्ञ उनके द्वारा ही कराया जाता था डॉक्टर जीत सिंह तोमर प्रबंधक वह समन्वयक भी रहते हैं यह व्यवस्था का प्रबंधन बड़ी लगनशीलता के साथ करते हैं माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि जब भी समय मिलता है मैं प्राणायाम ध्यान करता हूं योगा आत्मा की अनुभूति है शरीर को रोगों से मुक्त करने के लिए निरंतर योगासन करना चाहिए भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी योगा को देश विदेश में मैं लेकर प्रमुख विशिष्ट लोगों में है क्योंकि उनके द्वारा ही योग को भारत देश विदेश में नवीनतम पहचान मिली है वैसे योग तो आदिकाल से चला रहा है योग की शिक्षा हमारे जीवन को नया आकार प्रदान करती है मैं भारतीय योग संस्थान पंजीकरण के संचालक यज्ञ दत्त आर्य डॉक्टर जीत सिंह तोमर प्रमुख योग शिक्षक आचार्य सुरेंद्र पाल को उनके इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए हार्दिक बधाई देता हूं संचालनकर्ता यज्ञ दत्त आर्य ने बताया कि दिन भर में कुछ मिनट का योग दिन भर की चिंताओं से मुक्ति दिलाता हैं। न केवल शारीरिक अपितु मानसिक चिंताओं से भी योगासन, प्राणायाम और ध्यान तनाव दूर करने का कारगर उपाय हैं। आप प्रायोगिक इस बात को अनुभव कर सकते हैं कि कैसे योग शरीर को तनाव और हानिकारक पदार्थो से मुक्त करता हैं। मुझे जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर जिला मंत्री योगेश्वर दयाल का भी भारतीय संस्थान पंजीकरण में अतुल्य योगदान मिलता है कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने सुनील मित्तल वरिष्ठ भाजपा नेता भी आए हमारे साधकों में सबसे प्रमुख साधक जो निरंतर योग में आती हैं महिला योग शिक्षिका ज्योति जी हैं वह निरंतर आती है और कंठस्थ योगाभ्यास के कारण औरों को भी शिक्षित कर रही हैं कक्षा ७ में पढ़ने वाला बालक वीर चौधरी निरंतर योग कक्षा में आता है और बड़ी रूचि के साथ प्राणायाम योगासन करता है यज्ञ दत्त आर्य ने बताया कि छात्र छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश है वह उस समय को उपयोगी बनाकर योग साधना केंद्र में आएं मस्तिष्क की कोशिकाओं को जगाए और स्वस्थ शरीर का लाभ उठाएं और देश के निर्माण में अपना सहयोग दें बबीता रणवीर सिंह तोमर निशा धर्मेंद्र आदि सभी योग साधक उपस्थित रहे।

 

शिविर में दिया गया प्रशिक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  कलंगन के एवं राज्य ललित कला अकादमी के संयुक्त प्रयास से जनपद में कलात्मक गतिविधि की जा रही है प्रमाण स्वरूप अनेकों दक्ष कलाकार इस शहर को मिल रहे हैं कलांगन का प्रयास रहा है कुछ निपुण कलाकारों में भी प्रदर्शन कराया जाए । शिविर में पारंगत कलाकार संजय सिंह ने कलाकरों के समक्ष मनभावन चित्र बनाया जिसमे उन चिड़िया के मध्यम से यह बताने का प्रयास किया है की हम स्वतंत्र व सुखी जीवन अपना सकते हैं छोटे से पक्षी की चंचलता एवं संतोषी प्रवर्ति पर बखूबी बल दिया । प्रदर्शन की दृष्टि से बाल कलाकारों को खूबसूरत पसंद आया शिविर में पूर्व विधायक अशोक कंसल एवं श्याम सिंह ने बच्चो के काम को सहराहते हुए कहा की यह जिला कला की दृष्टि से अग्रिम बनता जा रहा है राधिका सैनी ने बच्चों को पुष्प बनाना सिखाया । सीखेने की विधा में सृष्टि, सोनिया सैनी वंशिका शर्मा हर्ष वंदिता मित्तल सपना कल्याणी क्राफ्टर मानसी नामदेव शिव त्याग द्ब सागर पाल साहिल रुद्राक्ष अनमोल आदि ने भी सीखा। शिविर व्यवस्थापक डॉ० राजबल सैनी ने बताया कि कल सहारनपुर के कलाकारों रूबी खान व तैय्यबा अपनी नई विधा में डेमोस्ट्रेशन देंगी शिविर निर्देशक डॉ महावीर सिंह जी के दिशा निर्देशन में शिविर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है । शिविर के संयोजक डॉ० अनिल कुमार सैनी , सुनील कुमार , प्रिया सैनी आदि का सहयोग रहा ।

 

यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा यप्रारंभिकद्ध परीक्षा २०२२ का आयोजन रविवार को राज्य भर के साथ ही जिले में ३६ परीक्षा केन्द्रों पर चाक चौबंद सुरक्षा बंदोबस्त और व्यवस्था के बीच हुआ। इस दौरान सतर्क निगरानी के लिए इन परीक्षा केन्द्रों के लिए ११ सैक्टर और ३६ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये। इसके अलावा पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था। रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर परीक्षार्थियों को यातायात के सुलब साधान उपलब्ध कराने और यातायात को सुगम बनाये रखने के लिए भी जिला पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था की। इस परीक्षा के लिए शहरी क्षेत्र में ही २८ परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। इस परीक्षा के लिए एक पाली में आयोजित परीक्षा हेतु १६२६८ परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक घंटे पहले एंट्री दी गयी। उनकी तलाशी लेने के बाद उनको परीक्षा कक्ष भेजा गया। १५ मिनट पहले ही गेट बन्द कर दिये गये। भीषण गर्मी में शहर के कई परीक्षा केन्द्रों की बत्ती गुल रहने के कारण परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहली पारी में ५३ फीसदी से ज्यादा परीक्षार्थी गैर हाजिर मिले। जबकि ४६ प्रतिशत ही परीक्षा में शामिल हो पाये।
रविवार को जिले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा यप्रारंभिकद्ध परीक्षा २०२२ का आयोजन होने के कारण पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। यह परीक्षा जिले में बनाये गये ३६ परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में पूर्वाहन ९ः३० से ११ः३० तक एवं दूसरी पाली २ः३० बजे से ४ः३० बजे तक उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर में सम्पन्न कराई गयी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने निगरानी की। इसके लिए नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी कुलदीप कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार के साथ ही राज्य लोक सेवा आयोग के समन्वय प्रेक्षक लखनपाल शिवहरे द्वारा पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे। परीक्षा के लिए ३६ परीक्षा केन्द्रों को ११ सेक्टरों में बांटा गया था। वहीं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर निगरानी के लिए एक एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था, जो परीक्षा एजेंसी के लोगों के साथ सक्रिय नजर आये। परीक्षा से पूर्व आज सवेरे एडीएम प्रशासन नोडल अधिकारी, डीआईओएस एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी के द्वारा परीक्षा पत्रों को अपनी निगरानी में डबल लाक में कोषागार से निकलवाकर सेक्टर मजिस्ट्रेट के सहारे परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाने का काम किया गया। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गयी थी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी की तलाशी के लिए दो महिला एवं दो पुरुष पुलिसकर्मी तैनात नजर आये। परीक्षा केन्द्रों पर सभी प्रकार के इलैक्टानिक डिवाइस, मोबाईल फोन प्रतिबन्धित रहने के कारण काफी लोगों के मोबाइल फोन आदि जमा करवा लिये गये थे। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने बताया कि आज परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पहली पारी में ३६ परीक्षा केन्द्रों ेक लिए १६२६८ परीक्षार्थियों में से ५३ प्रतिशत से ज्यादा गैर हाजिर रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा में ४६.३५ प्रतिशत परीक्षार्थियों ने ही प्रतिभाग करते हुए परीक्षा दी।

गर्मी का आलम जारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिले में गर्मी का भीषण प्रकोप निरंतर जारी रहने से जहां जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है वहीं बिजली कटौती से लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। गत दो माह से अधिक समय से पड़ रही गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह से निकलने वाली तेज धूप देह झुलसाने लगती है तथा गर्मी से बचाव में विद्युत उपकरण भी पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं। गर्म हवाओं के चलते लोग दिन ही नहीं रात्रि में भी चौन से नहीं सो पा रहे हैं। उधर, पारा निरंतर चढ़ाव पर है तथा ४३.० डिग्री को कई बार पार कर चुका है। ऐसे में बिजली कटौती ने लोगों की समस्याएं अधिक बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले ४८ घंटों के दौरान तेज हवाओं के चलने तथा कहीं-कहीं मामूली बूंदाबांदी के अलावा मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना जता रहे हैं। गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ऐसे हालात में लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बिजली कटों से लोग बेहाल है। दिन में गर्मी का आलम यह है कि दोपहर के समय जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। रेलवे स्टेशन हो या बस स्टेंड दिन में एक बजे से शाम पांच बजे तक सन्नाटे की स्थिति बनी है। बाजारों में इस बीच ग्राहक भी नहीं निकल पा रहे हैं।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =