Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन एस.डी.मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर भोपा रोड पर सुबह ९ बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ आर.के.सिंह व प्रा० चैयरमेन श्रीमती अलका सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ।

अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ० आर.के.सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुजफ्फरनगर ब्ल्ड बैंक का स्थान प्रदेश में पहले नंबर पर है और यह सब आप सभी के सहयोग से संभव हुआ है उन्होंने शाखा को निरन्तर रक्त दान शिविर आयोजित करने के लिए बधाई दी

उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान हमेशा फायदेमंद रहता है रक्त दान करने से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। रक्त दान से खून पतला होता है जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है एक नई रिसर्च के मुताबिक नियमित रक्त दान करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है क्योंकि यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है रक्त दान करने से शरीर को नये ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तन्दुरूस्ती भी मिलती है

इसलिए सभी को रक्त दान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ आर.के.सिंह व श्रीमती अल्का सिंह जी ने भी रक्त दान किया। कार्यक्रम चौयरमेन प्रीतम सिंघल रहे।शिविर में चक्रेश जैन की प्रेरणा से उनके परिचित ने भी रक्त दान किया।

कार्यक्रम मे सचिव कीमती लाल जैन, महिला संयोजिका श्रीमती सुमन अग्रवाल, सुनील गर्ग, डॉ० नितिन जैन, आदर्श मित्तल,अजय अग्रवाल एडवोकेट, राकेश वर्मा,प्रेम प्रकाश एडवोकेट, बी.के.सूर्यावंशी, सुनील अग्रवाल, कृष्ण कुमार बंसल, डॉ विपिन गुप्ता, अरविंद गुप्ता, संजीव अग्रवाल, जगरोशन गोयल, मनोज गुप्ता, संदीप मित्तल,डॉ मंजु गुप्ता,श्रीमती वीणा मित्तल, कीर्ति सिंघल,का विशेष सहयोग रहा।

 

भाकियू सुप्रीमो परिवार सहित किया हवन
सिसौली ।(Muzaffarnagar News)  सिसौली में प्राचीन सिद्ध स्थल बाबा काली सिंह के मंदिर पर भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने परिवार संग हवन किया ।

भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने बाबा कालीसिंह परिसर में ग्यारह किलो के दो घण्टे मंदिर भेंट किए। भाकियू नेता चौधरी गौरव टिकैत ने बताया कि आज ऐतिहासिक बाबा काली सिंह मंदिर में परिवार,गांव,समाज व देश मे सुख,शांति बनाए रखने के लिए प्रार्थना की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 10 =