Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: SSP अभिषेक यादव के निर्देशन में यातायात व्यवस्थाओं का सुदृढीकरण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में यातायात व्यवस्थाओं का सुदृढीकरण करते हुए जनपद को जाम व अतिक्रमण मुक्त बनाया जा रहा है, इसी क्रम में एसएसपी द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण कर यातायात, पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

एसएसपी द्वारा स्वंय भीड-भाड वाले चौराहे पर खडे होकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा यातायात दुरुस्त रखने, सडकों पर वाहन न खडे होने देने, वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल/सफेद पट्टी के नीचे ही खडे हो, जाम की स्थिति न होने पाये सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से थाना प्रभारी कोतवाली नगर व ट्रैफिक पुलिस को अवगत कराया गया।

साथ ही यातायात सुगम व सुचारु रहे इसके लिए ऐसे प्वाइंटस जहां जाम की स्थिति रहती है वहां पुलिस की उपस्थिति बढाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वाहनों को टो कर उनका चालान करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

बैंक के आसपास के चैकिंग अभियान चलाया

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर सोमवार को सुरक्षा के मद्देनजर बैँकों व आसपास क्षेत्र में थाना प्रभारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। बैंक मैनेजर व स्टाफ से कहा कि संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना प्रभारियों को बैंकों तथा आसपास चेकिंग के आदेश दिए थे। इसके बाद सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में एटीएम व बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के आसपास चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान बैंक व बैंक के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति व वाहनों पर घूमने वाले युवकों की तलाशी भी ली।

पुलिस ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि स्थलों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारियों ने शाखा प्रबंधकों से कहा कि यदि आसपास या फिर बैंक में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। पुलिस ने बैंक परिसर के बाहर खड़े दुपहिया वाहनों की चेकिंग भी की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − sixteen =