Khatauli News: फर्जी पत्रकार बनकर लोगों से उगाही/ठगी करने वाला महा शातिर जुगनू शर्मा गिरफ्तार
Khatauli News (खतौली): आज दिनांक 13.06.2022 को थाना खतौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त खुद को पत्रकार बताकर लोगों से जबरन उगाही करता था तथा पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1. जुगनू शर्मा पुत्र यज्ञदत्त शर्मा निवासी ग्राम सिखरेडा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
बरामदगी–
1. 02 फर्जी प्रेस आई0डी0 कार्ड- G NEWS INDIA
#Muzaffarnagar न्यूज़ चैनल और अखबारों के मिलते जुलते नाम से फ़र्ज़ी कार्ड बनाकर ठगी करने वाला महा-शातिर जुगनू शर्मा #Khatauli @muzafarnagarpol की गिरफ्त में। फर्जी आई कार्ड भी बरामद। pic.twitter.com/RJaas7rOIt
— News & Features Network (@mzn_news) June 13, 2022
G NEWS INDIA, जिला सूचना अधिकारी के यहां पंजीकृत नही है तथा बरामद दोनों आई0डी0 कार्ड की वैधता भी समाप्त हो चुकी है जिसमें एक आई0डी कार्ड पर अभियुक्त द्वारा वैधता को स्वंय से बढाया भी गया है।
नोट- अभियुक्त खुद को पब्लिक एशिया का पत्रकार बताता था जिसकी जिला सूचना अधिकारी के पास कोई सूचना नही पायी गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा यह जांच की जा रही है कि अभियुक्त द्वारा कितने व किन-किन लोगों से ठगी की गयी है।

