उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: दूसरी बेटी पैदा करना बन गया मुसीबत, उसकी दूधमूही बेटी को स्वीकार करने से इनकार

Bulandshahr News:  थाना कोतवाली देहात के गांव धमेड़ा की रहने वाली विमलेश के लिए दूसरी बेटी पैदा करना मुसीबत बन गया है. विमलेश ने जब दोबारा बेटी को जन्म दिया तो उसके पति ने उसे और उसकी दूधमूही बेटी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया.

विमलेश ने जिला अस्पताल में दूसरी बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद बेटी पैदा होते ही जब पिता को खबर मिली तो पिता जिला अस्पताल से बेटी और पत्नी को छोड़कर फरार हो गया. सूचना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने बेटी और धेवती को लेकर बेटी की ससुराल पहुंचे.

वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों से जमकर मारपीट शुरू कर दी. इस हमले में मायके वाले गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है.

पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद थाना कोतवाली देहात की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर बेटी पैदा होने पर एक पिता को इतनी नागवार गुजरी कि वह जच्चा-बच्चा को छोड़कर जिला अस्पताल से फरार हो गया. हालांकि स्थानीय पुलिस ऐसे पिता और पति के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने का भरोसा दे रही है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from: Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eleven =