Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: महामना मालवीय इंटर कॉलेज में सिखाई कला की बारीकियां

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कलांगन एवं ललित कला अकादमी लखनऊ के सहयोग से महामना मालवीय इंटर कॉलेज में शिविर का १५वां दिवस है शिविर में बाल एवं युवा कलाकार निरंतर कला की बारीकियां सीख रहे हैं। इसी क्रम में जैन इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्या डॉ कंचन प्रभा ने कृत्रिम सनील के फूलों एवं साइकस की पत्तियों से दिल को छूने वाले बुके तैयार करना सिखाया।

इसी के साथ अतिथियों को बैज से सुशोभित करने का प्रशिक्षण भी दिया। ज्ञातव्य है कि नवोदय विद्यालय में वर्ली शैली में पोट चित्रण का डेमोस्टेशन भी मनमोहन रहा।

खतौली से पधारे पीयूष कुमार ने भी वैक्स की ब्रिक्स से गणेश एवं लक्ष्मी की मूर्ति को बड़ी खूबसूरती से तराशा, इसी के साथ आपके द्वारा बनाई गई भगत सिंह की जीवंत मूर्ति दर्शकों को राष्ट्र हेतु कुर्बानी देने के लिए प्रेरित करती है। शिविर के संयोजक डॉ अनिल सैनी ने बताया कि आज शहर के जाने-माने डॉ प्रदीप शर्मा सपत्नी पधारे तथा आपने कहा कि शिविर में कलाकारों को नई नई शैलियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो जनपद के लिए गौरव की बात है।

डॉ शर्मा जी ने सभी कलाकारों के चित्रों को एक से बढ़कर एक बताया। इस अवसर पर वर्षा हिमांशु वर्मा राहुल कुमार नेहा गुप्ता , सपना कल्याणी सागर पाल हर्ष अग्रवाल, नसीयत फातमा जीनत, रेनू , राधिका, हिमानी ऐश्वर्या आकाश काजल अंजना मनो वंदिता मित्तल रश्मि रेनू श्रुति वंशिका अक्षिता शालू सृष्टि आदि उपस्थित रहे। डॉ राजबल सैनी, धर्मेंद्र कुमार, अनमोल सोनी, सोनिया सैनी ,मानसी नामदेव एवं पुनीत राठी आदि का सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + sixteen =