नई अग्निपथ योजना सही दिशा में एक बहुत जरूरी सुधार है: Manish Tewari
कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने पार्टी लाइन से अलग जाकर इस योजना पर मोदी सरकार का समर्थन किया है। मनीष तिवारी ने कहा कि सशस्त्र बलों को रोजगार गारंटी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।
अग्निपथ योजना पर पार्टी से अलग राय रखते हुए Manish Tewari ने कहा, “मैं अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया को लेकर चिंतित युवाओं के साथ सहानुभूति रखता हूं। वास्तविकता यह है कि भारत को अत्याधुनिक हथियारों से लैस प्रौद्योगिकी के लिए युवा सशस्त्र बल की आवश्यकता है।” उन्होंने कहा कि नई अग्निपथ योजना सही दिशा में एक बहुत जरूरी सुधार है।
I do empathise with youth who have concerns over Agnipath recruitment Process.Reality is India needs a younger armed force with lighter human footprint savvy on technology, equipped with state of art weaponry. Armed forces of Union shouldn’t be an employment guarantee programme
— Manish Tewari (@ManishTewari) June 16, 2022
पिछले साल अगस्त में कांग्रेस नेतृत्व के साथ खींचतान के बीच, अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा जलियांवाला बाग के जीर्णोद्धार की प्रशंसा की थी। राज्यसभा से रिटायर होने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी की तारीफ की थी। एनसीपी प्रमुख शरद पवार, जिनकी पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार का हिस्सा है
उन्होंने पीएम के कामकाज की शैली की तारीफ करते हुए कहा था कि एक बार जब वह कोई काम करते हैं, तो वह सुनिश्चित करते हैं कि वह पूरा हो। इसी तरह, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा भी पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि था कि पीएम मोदी पूरी लगन से चुनावों के दौरान काम करते हैं।
कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने कहा था कि मोदी के शासन का मॉडल ‘पूरी तरह से नकारात्मक कहानी’ नहीं है। इसी तरह, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी कहा कि सही काम करने के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ करने से विपक्ष की उनकी आलोचना को विश्वसनीयता मिलेगी। इस मुद्दे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने भी शशि थरूर के सुर में सुर मिलाए थे।

