Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध मे कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी द्वारा पिछले तीन दिनो से की जा रही पूछताछ के विरोध मे कांग्रेसियो ने कचहरी स्थित डीहलएम कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेताओ ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमे आरोप लगाते हुए बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देश पर प्रदर्शन निदेशालय ने लगातार तीसरे दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बिना सबुत, बिना तथ्यों के निराधार और मनघडंत आरोपो के नेशनल हेराल्ड मामले मे राजनीतिक प्रतिशोध मे से प्रेरित होकर तलब किया है।

पिछले तीन दिनो से केन्द्र सरकार ने पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति बिना अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी मुख्यालय को किले के रूप मे बदल दिया है। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने जबरदस्ती एसआईसीसी मुख्यालय परिसर मे घुसकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बदसुलूकी की गई। सत्य की इस लडाई के लिए सत्याग्रह, शांतिपूर्ण प्रदर्शनी और एकजुटता को कुचलने के लिए केन्द्र सरकार का रवैया सौतेले व्यवहार जैसा है।

न्याय की इस लडाई मे एकजुटता के साथ और अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी मुख्यालय के काम-काज को अवरूद्ध करने सहित पुलिस राज के विरोध मे जिला एवं शहर कांग्रेस कमैटी मुजफ्फरनगर और जिले के पार्टी के सभी प्रकोष्ठ पुरजोर विरोध हुए आपके माध्यम से राष्ट्रपति से मांग करते है कि इस अलौकतांत्रिक कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से रोका जाये

नही तो देश की जनता का लोकतन्त्र से विश्वास उठ जाएगा। ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, गुफराज काजमी, धीरज माहेश्वरी, युगल किशोर भारती, सतीश गर्ग पूर्व शहर अध्यक्ष, कमल मित्तल वरिष्ठ नेता, मुकेश शर्मा खतौली, प्रमोद शर्मा, पं.प्रहलाद कौशिक आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + four =