Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सर्व ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बालाजी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सर्व ब्राह्मण महासभा का 9 वा स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला पहुंचे।

वीओरू सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष अमित वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नौवां स्थापना दिवस हर वर्ष की भांति बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। परशुराम शोभायात्रा में जिन्होंने अपना सहयोग दिया था उन सभी को यहां पर सम्मानित भी किया गया है। आज कार्यक्रम में पूरे जिले की टीम और मंडल की टीम आई है।

राजकीय ब्राह्मण महासंग के जिला अध्यक्ष अमित शास्त्री ने अपनी टीम के साथ सर्व ब्राह्मण महासभा में विलय किया है, जिनका पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया इसी के साथ उनके मंडल उपाध्यक्ष की भी घोसना की गई। जिला अध्यक्ष अमित वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सभी की सहमति से दोबारा इन्हीं को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिन्होंने कोरोना काल और समाज के लिए समर्पित रहते हैं उनको स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ,संजय मिश्रा, नवनीत शर्मा ,अखिलेश,पूनम शर्मा, ब्रहम प्रकाश शर्मा, शैलेंद्र, हरीश गौतम ,डा संदीप शर्मा, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वांछित को किया गिरफ्तार

खतौली।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० दिनेश कुमार द्वारा वाछित अभियुक्त फरहाद पुत्र मारूफ नि० खोडा कालोनी लोकप्रिया विहार नूरानी मस्जिद के पास थाना खोडा जिला गाजियाबाद को अलकनन्दा होटल से गिरफ्तार किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − one =