Grain Chamber Public School में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह
Grain Chamber Public School में आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | इस अवसर पर गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र अग्रवाल एवं पदाधिकारीगण श्री मनोहर लाल कालरा, श्री होती लाल शर्मा, संदीप गर्ग, भारत विकास परिषद् ‘समृधि’ के श्री पंकज बंसल, श्री विवेक मित्तल, डॉ० परवेश, श्री मनोज सेठी, श्री अनिल प्रकाश, श्री राम निवास संगल एवं श्री नवीन सिंघल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन के प्रान्तीय संगठन महामंत्री श्री राम कुमार तायल, विद्यालय के अध्यक्ष श्री मिलिन्द अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री महेश चंद गर्ग, प्रबंधक श्री विनोद संगल, सहप्रबंधक डॉ० अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी, जूनियर विंग हैडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान, समाज के प्रबुद्ध जन और विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राए योग दिवस समारोह में उपस्तिथित रहे |
योगाचार्य मुकुल द्वारा यौगिक क्रियाओ को सरलता पूर्वक समझाते हुए वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन, गोमुखासन, मंडूकासन, पदमासन, सर्वांगासन, ताडासन, हस्तपादासन, सूर्य नमस्कार आदि योगासन एवं अनुलोम-विलोम, रेचक एवं कुम्भक आदि यौगिक क्रियाओ को कराया गया |
उन्होंने योग का दैनिक जीवन में महत्व समझाते हुए सभी से इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया | सप्ताह भर चलने वाले योग शिविर का समापन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के रूप में हुआ जिसमे समाज के प्रबुद्ध जनों, गुडविल सोसायटी एवं भारत विकास परिषद् ‘समृधि’ के पदाधिकारी एवं सदस्यो, विद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओ ने सामूहिक रूप से योग किया |
विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल ने समारोह में शामिल सभी आगंतुकों एवं स्टाफ एवं छात्र-छात्राओ का धन्यवाद करते हुए कहा कि नियमित रूप से योग कर व्यक्ति न सिर्फ स्वस्थ और निरोग रहता है बल्कि कई बीमारियों पर विजय प्राप्त कर लेता है | योग से मन-मस्तिक दुरुस्त रहता है | बुद्धि तीव्र होती है और याददाशत तेज होती है | मनुष्य सदैव फिट रहता है |
प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने सभी उपस्थित जनों, अतिथियों एवं योगाचार्य का आभार व्यक्त किया और कहा कि योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है | योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग एक ऐसी क्रिया है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ व निरोगी रखती है | शरीर तनाव मुक्त होता है और शरीर को नयी उर्जा मिलती है | नियमित रूप से योग करने से मानव दीर्घायु को प्राप्त होता है |

