उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: CM Yogi ने युवाओं को गिनाए अग्निपथ योजना के फायदे, उत्तर प्रदेश सरकार भी पुलिस व अन्य भर्तियों में अग्निवीरों को विशेष आरक्षण देगी

Gorakhpur. CM Yogi ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार का विरोध करने वाले राजनीतिक दल ही इस अति महत्वपूर्ण और अवसरप्रदायी योजना का तथ्यहीन और तर्कहीन प्रलाप कर देश के नौजवानों को बरगला रहे हैं.

जबकि देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले सेना के वर्तमान और पूर्व सैनिक-अधिकारी इसे अभूतपूर्व कदम मान रहे हैं. सीएम योगी ने युवाओं को बताया कि यह कहना कि अग्निवीरों को भविष्य असुरक्षित रहेगा, वह चार साल की सेवा के बाद किसी काम लायक नहीं रह जाएंगे, समाज के लिए खतरा बन जाएंगे, यह क्षुद्र विचार है.

CM Yogi ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा कि ये युवाओं के लिए राष्ट्रसेवा का अवसर है. सीएम ने कहा कि जीवन तो सभी जीते हैं, लेकिन उसका जीवन सर्वाधिक सम्मानीय हो जाता है जिसे प्रत्यक्ष रूप से राष्ट्र की सुरक्षा में रत होकर सेवा का अवसर मिलता है. मां भारती की सेवा करने का सौभाग्य विरलों को मिलता है. आप सभी अग्निवीर बनकर उन विरलों में शामिल हो सकते हैं. अग्निपथ वह पथ है जहां पहुंचकर आपको सुनहरे भविष्य के अवसरों के अनेकानेक मार्ग नजर आएंगे.

CM Yogi ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार का विरोध करने वाले राजनीतिक दल ही इस अति महत्वपूर्ण और अवसरप्रदायी योजना का तथ्यहीन और तर्कहीन प्रलाप कर देश के नौजवानों को बरगला रहे हैं. जबकि देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले सेना के वर्तमान और पूर्व सैनिक-अधिकारी इसे अभूतपूर्व कदम मान रहे हैं. सीएम योगी ने युवाओं को बताया कि यह कहना कि अग्निवीरों को भविष्य असुरक्षित रहेगा

वह चार साल की सेवा के बाद किसी काम लायक नहीं रह जाएंगे, समाज के लिए खतरा बन जाएंगे, यह क्षुद्र विचार है.ने कहा कि यूएसए, यूनाइटेड किंगडम, रूस, इजराइल, चीन व फ्रांस जैसे देशों में भी युवा इस तरह की योजना से जुड़कर देश सेवा और उज्ज्वल भविष्य से गौरवानुभूति कर रहे हैं. अग्निपथ ऐसी योजना है जो युवाओं को चार साल सेना की सेवा के साथ ही समाज को अनुशासित और प्रशिक्षित नागरिक उपलब्ध कराएगी.

CM Yogi ने युवाओं की भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि सरकार अग्निवीरों को प्रतिमाह तीस से चालीस हजार रुपये वेतन देने के साथ ही बीमा, जोखिम भत्ता, कैंटीन के साथ अन्य सुविधाएं भी देगी. उन्होंने कहा कि प्रभु न करें कि किसी अग्निवीर के साथ अनहोनी हो लेकिन किन्हीं परिस्थितियों में ऐसा हुआ तो शहीद होने पर सरकार उनके परिजन को एक करोड़ रुपये तथा बचे हुए सेवाकाल का पूर्ण वेतन भुगतान करेगी.

दिव्यांगता होने को दशा में शेष सेवाअवधि का पूर्ण वेतन भुगतान के अलावा 44 लाख रुपये तक दिव्यांगता क्षतिपूर्ति दी जाएगी. CM Yogi  ने यह भी स्पष्ट किया कि सेवा पूर्ण करने के बाद अग्निवीरों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कम्बाइंड आर्म्ड पुलिस फोर्सेज तथा असम राइफल्स में 10 प्रतिशत रिक्तियों के साथ आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी.

रक्षा से जुड़े लोक उद्यमों (डिफेंस पीएसयू), कोस्ट गार्ड और डिफेंस सिविलियन की भर्ती में भी 10 प्रतिशत रिक्तियां अग्निवीरों के लिए होंगी.उत्तर प्रदेश सरकार भी पुलिस व अन्य भर्तियों में अग्निवीरों को विशेष आरक्षण देगी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 17 =