News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त फैजूर रहमान पुत्र अशहाक अली निवासी कलकसिया थाना कलकसिया जिला बरपेटा, असम को थाना प्रांगण से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त व0उ0नि0 अमीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त हरिकुमार पुत्र मोहरसिंह निवासी आदर्ष नगर गढमुक्तेशवर, हापुड हाल पता ब्लॉक गोकुलधाम थाना भावनपुर, मेरठ को गिरफ्तार किया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त प्रभारी निरिक्षक दिनेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त मदनपाल पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर गढी थाना मीरापुर, मु0नगर को गिरफ्तार किया।

 

कई को शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा अभियुक्त महबूब पुत्र अय्यूब निवासी तेजलहेडा थाना छपार, मु0नगर को तेजलहेडा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किये गये। जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पर मु0अ0सं0 134/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अनीस पुत्र बल्ला निवासी मौ0 हुसेनपुरा कस्बा व थाना जानसठ, मु0नगर को ढांसरी गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किये गये।

 

सुशील कुमार सैनी बने नई मंडी थाना प्रभारी
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) ।एसएसपी अभिषेक यादव ने नई मंडी थाना प्रभारी पंकज पंत के पदोन्नति के बाद तबादला हो जाने के बाद मंसूरपुर थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी को नई मंडी थाना प्रभारी की नियुक्ति मिली।

 

बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार की चपेट मे आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी दीपक पुत्र सुनील बाईक द्वारा शनिधाम के समीप किसी काम से जा रहा था। कि इसी बीच वह डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने डीसीएम सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे लोगो ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने हादसे की जानकारी मिलते ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी।

 

शराब के पव्वों सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब के पव्वों सहित शातिर के गिरफ्तार किया। थाना फुगाना पर नियुक्त व0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त टिंकू उर्फ पहाडी पुत्र राजा निवासी सराय थाना फुगाना, मु0नगर को होटल सराय के पास सराय रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद किये।

 

अवैध शराब व बुलेरो पकड़ीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुधवार देर रात को थाना तितावी पुलिस द्वारा लालूखेडी चेकपोस्ट के पास से ०२ अंतर्राज्यीय शराब तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ये शराब तस्कर बेहद शातिर हैं और हरियाणा तथा चंडीगढ़ से अवैध शराब की तस्करी करने का काम करते थे। बोतल के टैग बदल कर अवैध शराब को उत्तर प्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड मार्का की बनाकर सप्लाई करने का काम कर रहे थे। थाना तितावी प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि देर रात थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में दूसरे राज्य से मार्का शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम अंकुश राजेंद्र निवासी गांव सिखेड़ा थाना किला परीक्षतगढ़ मेरठ और धीरज पुत्र कृष्णपाल निवासी कशेरूखेड़ा थाना लालकुर्ती मेरठ हैं। इन शराब तस्करों से पुकलस ने ५५ पेटी अवैध शराब ६६० बोतल चण्डीगढ मार्का बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत बाजार में २,६०,००० रुपये बताई गयी है।
इसके अलावा ०१ बुलेरो पिकअप नम्बर यूपी १५ एफटी ४९६३ भी पकड़ी है। इसी गाड़ी में ये लोग शराब की तस्करी करने का काम करते थे। पुलिस ने इस शातिर तस्करों के पास से १५५ नकली टैग भी बरामद किये हैं। इन्हीं नकली टैग के सहारे ये शराब की बोतलों को सील करते हुए उनको अन्य राज्यों का मार्का प्रदान करने का काम करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये दोनों अभियुक्तगण हरियाणा व चण्डीगढ से शराब की तस्करी करते थे तथा बोतल का टैग बदलकर दिल्ली, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश मार्का बनाते थे तथा उपरोक्त राज्यों में बेच देते थे। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उनके साथ अन्य कई आरोपी भी इसमें लिप्त हो सकते हैं।

नशे के सौदागर किये गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा एवं रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी अखिल चौधरी व उनकी टीम ने नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रुड़की चुंगी उप निरीक्षक अखिल चौधरी ने पहली सफलता प्राप्त कर करते हुए अभियुक्त प्रदीप पुत्र रामस्वरूप निवासी शिवपुरी जेल फाटक के पास थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त को मिमलाना रोड शेरपुर तिराहे से करीब ३० मीटर आगे शेरपुर की तरफ मुजफ्फरनगर को मय ८५० ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया हैं तो दूसरी सफलता में उप निरीक्षक अखिल चौधरी ने एक और अभियुक्त राहुल पुत्र संजीव निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त को मिमलाना रोड शेरपुर तिराहे से करीब ३० मीटर आगे शेरपुर की तरफ मुजफ्फरनगर से मय ७०० ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।तीसरी सफलता में चौकी प्रभारी रुड़की चुंगी उप निरीक्षक श्री अखिल चौधरी ने अभियुक्त अभिषेक पुत्र संजय निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त को मिमलाना रोड शेरपुर तिराहे से करीब ३० मीटर आगे शेरपुर की तरफ मुजफ्फरनगर से मय ७५० ग्राम गांजा गिरफ्तार किया गया हैं।पकड़े गये तीनो अभियुक्तो के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

रूक्मणि विवाह के वर्णन के सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालुMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आर्य कन्या पाठशाला में चल रही श्री मां शाकम्भरी देवी सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में छठें दिन कथाव्यास महाराज सीताराम त्रिपाठी ने रूक्मणि विवाह, उद्व चरित्र का वर्णन किया। कथा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भक्तों के समक्ष भजन प्रस्तुत किया मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन सुनकर सभी श्रद्धालुओं ने तालियों के गडगडाहट से मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया।
श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का आयोजन हुआ। महाराज ने रास पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं। जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है।
कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कल्यवान का वध, उद्धव गोपी संवाद, ऊद्धव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय कथा का श्रवण कराया गया। महाराज ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने १६ हजार कन्याओं से विवाह कर उनके साथ सुखमय जीवन बिताया। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। रुक्मणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कथा मंडप में विवाह का प्रसंग आते ही चारों तरफ से श्रीकृष्ण-रुक्मणी पर जमकर फूलों की बरसात हुई। कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। कथा वाचक ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है। इसलिए जीव के अंदर अपार शक्ति रहती है। यदि कोई कमी रहती है, तो वह मात्र संकल्प की होती है। संकल्प एवं कपट रहित होने से प्रभु उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे उन्होंने महारास लीला श्री उद्धव चरित्र, श्री कृष्ण मथुरा गमन और श्री रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर विस्तृत रुप से कथा सुनाई। इस दौरान संजय सिंघल, अंकुर सिंघल, पंकज गोयल, अनिल कुमार, बोबी शर्मा, अंकित गर्ग, अजय मित्तल, अमित मित्तल, वैभव वर्मा, दीपक गोयल, राघव गर्ग, लवी सोनी, मयंक गर्ग, मोहित गोयल, मोनू हलवाई, पंकज तायल, तपन गर्ग, प्रिंस गर्ग, प्रियांशु गर्ग, राहुल बंसल, राजन सोनी, संदीप सिंघल, शिवम सोनी, शोभित सिंघल, विकास गुप्ता, विशाल कुमार आदि शामिल रहे।

 

समस्या का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड सदर मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में विकास खंड सदर में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी सहायक, विकास अधिकारी पंचायत, समाज कल्याण, सहायक विकास अधिकारी आई०एस०बी०, अवर अभियंता एवं समस्त ब्लॉक स्टाफ उपस्थित रहे। प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्न प्रकार से है- आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०७ प्रकरण प्राप्त हुए, समस्त प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित कर त्वरित निस्तारण के निर्देश खंड विकास अधिकारी सदर द्वारा दिये गये।

 

अपर जिलाधिकारी ने कावड़ मार्ग का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) आगामी कावड़ यात्रा २०२२ के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने टीम के साथ उत्तराखंड बॉर्डर भूराहेड़ी चेकपोस्ट भगेला चेकपोस्ट मेरठ बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह सहित नगर पंचायत एवं नगरपालिकाओ के संबंधित अधिकारी एवं कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले सभी थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को कावड़ यात्रा के दौरान अपने नगर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने, प्रकाश व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराने के साथ-साथ उनके क्षेत्र में शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े के निर्देश दिए साथ ही तमाम थाना क्षेत्र के प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी निर्देशित किया।।

गायक का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी व उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्य लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हो रहे हैं, लगातार समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना व सुखदुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के कारण ही समाजसेवी मनीष चौधरी की ख्याति हर जाति धर्म के लोगों के बीच बढती ही जा रही है। ऐसा ही एक नजारा आज उस समय देखने में आया, जब प्रसिद्ध गायक सतपाल सिंह निवासी इंदिरा कालोनी भी समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में समस्त समाजसेवी टीम द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से प्रभावित होकर उनसे मिलने के लिए श्रीराम भवन पर पहुंच गये। समाजसेवी मनीष चौधरी के कार्यो की सराहना करते हुए गायक सतपाल सिंह ने उनका हौंसला बढाया और हर कदम पर साथ देने का वादा किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने शाल ओढाकर गायक सतपाल सिंह का अभिनंदन किया। इस मौके पर गायक सतपाल सिंह ने बताया कि वह काफी वर्षो से मनीष चौधरी द्वारा किए जा रहे विभिन्न समाजसेवा के कार्यो को देखते व सुनते आ रहे हैं और मीडिया के माध्यम से भी उनके काम हमारे सामने आ रहे थे, यही कारण है कि आज उन्होंने समाजसेवी मनीष चौधरी से मुलाकात की और उनके कार्यो के लिए बधाई दी है। इस मौके पर गायक सतपाल सिंह ने समाजसेवी मनीष चौधरी द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यो को सुरो में पिरोया और कई सुंदर भजन प्रस्तुत किए। जनपद के प्रसिद्ध समाजसेवी मनीष चौधरी के उत्कृष्ट कार्य करने पर धन्यवाद देने के साथ ही मनीष चौधरी के सुंदर चरित्र पर सुंदर भजन भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समाजसेवी टीम व हिंदू महासंघ के कार्यों की सराहना भी की गई है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी एवं उनकी समस्त टीम द्वारा अभिनंदन के लिए उनका स्वागत और उनके भजनों की हौसला अफजाई की गई है। इस अवसर पर केपी चौधरी, सुरेंद्र मित्तल, दीपक कश्यप, मनीष चौधरी गोलू आदि मौजूद रहे।

राजकीय शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजकीय शिक्षक संघ की विभिन्न मांगों के समर्थन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभाकपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया कि आपकी मांगों को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। ज्ञापन देने में ललित मोहन गुप्ता, विपिन त्यागी, संजय भटनागर, राम अवतार शर्मा, संदीप कौशिक जिलाध्यक्ष, श्रीमती सुचित्रा सैनी, श्रीमती मीनाक्षी आर्य उपस्थित रहे।

शातिर को दबोचा
चरथावल। (Muzaffarnagar News)  थाना चरथावल पुलिस द्वारा ०१ अभियुक्त को हैवतपुर मैन रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना चरथावल का हिस्ट्रीशीटर/टॉप १० अभियुक्त है जिस पर आयुध अधिनियम, गौकशी, हत्या का प्रयास, गैगंस्टर जैसी संगीन धाराओं में करीब डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त मुर्सलीन उर्फ पम्पा पुत्र मुकीम निवासी निरधना थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर।

 

जमीनी विवाद में कार्यवाही की लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जमीनी विवाद के चलते एक महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र में मामले की जांच पडताल कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
बुढाना के मौहल्ला मन्डी दक्षिणी चन्धेडी निवासी अफसाना पत्नि मौ.आरिफ ने अपने परिजनो के साथ एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति मौ.आरिफ दिव्यांग है। उसके पति ने मौ.इरफान पुत्र असगर,वाहिद पुत्र मौ.उमर, मोर्हरम पुत्र रमजान निवासीगण चन्धेडी रोड कस्बा बुढाना से 200 वर्ग गज का एक प्लाट 4,लाख 20 हजार रूपये मे खरीदा था। जिसका सभी भुगतान कर दिया है। जिसके बावजूद भी वह प्लाट का बैनामा ना हो पाने से परेशान घूम रही है। पीडिता ने उक्त मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग की।

 

ब्लॉक दिवस में समस्याओं का निस्तारण
मोरना। (Muzaffarnagar News) ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड मोरना मे आयोजन कर जनता की समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी मोरना राम आश्रय के नेतृत्व में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। ब्लॉक दिवस मे कोई नया प्रकरण प्राप्त नही हुआ।

अपराधो के बारे में जागरूक किया पंपलेट वितरित किएMuzaffarnagar News
खतौली। (Muzaffarnagar News) एंटी रोमियो टीम द्वारा जानसठ तिराहा खतौली पर बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में जागरूक किया तथा पंपलेट वितरित किए और वार्तालाप कर उनके पर्याप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी अभिषेक यादव आदेश अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने हेतु महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं ध् बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में जागरूक किया पंपलेट वितरित किए और वार्तालाप कर उनके पर्याप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन पर पुलिस अलर्ट मोड पर है जहां सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने हेतु खतौली क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह थाना प्रभारी संजीव कुमार कस्बा इंचार्ज गजेंद्र सिंह महिला पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग कर रहे हैं महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वाबलंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा खतौली लगातार महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों बाजारों, कोचिंग सेंटर व सार्वजनिक स्थानों पर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओंध्बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है।
अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओंध्बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओंध्हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा,डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियोंध्मनचलोंध्शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।

 

कार्यक्रम का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीराम कालेज के कृषि विभाग द्वारा कीटनाशकों का सुरक्षित उपयोग विषय पर एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया । इस कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ निशांत राठी, कृषि विभाग के डीन डॉ अशोक कुमार एवं विभागाध्यक्ष डॉ नईम के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य. अतिथि श्री पी के पांडेय जनरल मैनेजर क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड कंपनी रहें।
डॉ पी के पांडेय ने छात्रों को बताया की बढ़ती हुई आबादी एवं घटती हुई जमीन के कारण उत्पादन में बढ़ोतरी एक चुनौती का विषय है। इस चुनौती का सामना करने के लिए आज के समय में उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिक प्रयाश किये जा रहे है। लेकिन वैश्विक तापमान तथा अन्य परिस्थिति के कारण फसल को नुकशान पहुंचाने वाले शत्रु कीट एवं बीमारी बहुत तेजी से बढ़ रही है। जिसके कारण ४० प्रतिशत तक फसल बर्बाद हो जाती है । अतः इनसे फसलों को बचाने के लिए फसलों पर विभिन्न प्रकार की दवाइयों का प्रयोग करते है। लेकिन ये प्रयोग हम एक निश्चित समय से नहीं कर पाते किसके कारण दवाइयों का अच्छा असर नहीं होता। दवाइँया अलग-अलग प्रकार की होती है जो कीटनाशक कीट के लिए खरपतवार नाशी खरपतवार के लिए शाकनाशी शाक वाले खरपतवार लिए फफूंदनाशी फफूंदी वाली बीमारी के लिए निमोटोडासाइड निमेटोड को नष्ट करने लिए प्रयोग की जाती है। तथा सभी दवाइयों को प्रयोग करने का तरीका अलग है। किसान को सभी दवाइया एक साथ मिलाकर प्रयोग नहीं करनी चाहिए। इसकी पहचान करने के लिए दो दवाई की दो-दो बून्द आपस में मिलकर देखे। यदि दवाई आपस में मिलकर फट जाती है तो ऐसी दवाई का प्रयोग अलग- अलग करे। यदि दवाई नहीं फटती तो एक साथ मिलकर कर सकते है। किसान ऐसी दवाई प्रयोग करे की इन्सेक्ट के साथ अंडे भी नष्ट हो जाए। डॉ अशोक कुमार के द्वारा इस कार्यकम के दौरान एक क्विज कराई गयी जिसमे सभी छात्रों से प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुरुष्कार देकर उनका उत्साहवर्द्धन भी किया गया। प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्न कीट विज्ञान से सम्बंधित थे।
डॉ नईम ने बताया की कीटनाशकों के समूह को आम तौर पर विभिन्न समूहों में वर्गीकृत किया जाता है कीट जीवों के आधार पर जिसके विरुद्ध यौगिकों का उपयोग किया जाता है। उनकी रासायनिक प्रकृति प्रवेश का तरीका और कार्यवाही का तरीका। तथा कीट के नष्ट के लिए इसके अलग-अलग रूप है पेट जहर यह कीटनाशक पत्तियों और अन्य भागों में लगाया जाता है पौधे को जब कीट निगलता है तो कीट के पाचन तंत्र में कार्य करता है। संपर्क विष संपर्क में आये कीट की मृत्यु का कारण बनता है। फ्यूमिगेंट जब किट के अंदर विष वाष्प के रूप में श्वासनली प्रणाली ;श्वसनद्ध में प्रवेश करता है। प्रणालीगत विष पौधे या मिट्टी पर लगाया जाता है तो इसको पौधे जडो के द्वारा अवशोषित किया जाता है। पर्ण ;याद्ध जड़ें और संवहनी प्रणाली के माध्यम से स्थानांतरित और मृत्यु का कारण बनता है।
डॉ निशांत राठी ने छात्रों बताया की कृषि अध्ययन एक अहम् है। ओर आपसे उम्मीद है की बीएससी कृषि करने के बाद कृषि के विभिन क्षेत्रो में काम करेंगे और कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल, डीन अकेडमिक्स डॉ ओमवीर चौधरी, आईक्यूएसी समंवयक डॉ विनीत कुमार शर्मा, डॉ विक्रांत, डॉ अंजलि झंकार, डॉ आबिद अली डॉ सचिन साहू, डॉ राजकुमार, डॉ, जमाल एवं सभी छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + four =