उत्तर प्रदेश

Hapur News: अवैध गर्भपात सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई

Hapur News:  प्रहलाद नगर में एक मकान में चल रहे अवैध गर्भपात सेंटर पर बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सेंटर संचालक और मकान स्वामी फरार हो गए, मौके पर टीमों को गर्भपात के उपकरण, डिलीवरी के सामान, एक्सपायर दवाएं सहित विभिन्न माल बरामद हुआ है।

इसके अलावा सेंटर से विभिन्न विभागों की मौहर और मार्कशीट भी बरामद हुई है, टीम ने सेंटर को सील कर दिया है। जबकि आरोपितों की तलाश में टीमों को लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देहात थाने में तहरीर दी गई है।

प्रहलाद नगर के एक मकान में अभय होम्यो हैल्थ सेंटर के नाम से एक क्लीनिक संचालित हो रहा है। जिस पर डाक्टर एच सिंह और डाक्टर पारूल चौधरी बैठते हैं एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह को बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि सेंटर पर फर्जी तरीके से जांच हो रही हैं। साथ ही यहां पर गर्भपात भी किया जा रहा है। इस सूचना पर एसडीएम, सीएचसी अधीक्षक डाक्टर दिनेश् खत्री और एसएचओ देहात विनोद पाण्डेय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

टीम को आता देखकर उसमें काम कर रहे चिकित्सक मौके से फरार हो गए। जबकि जिस मकान में यह सेंटर संचालित हो रहा था, उसका स्वामी भी टीम को देखकर फरार हो गया, जब टीम सेंटर के भीतर गई तो वहां रखे उपकरण को देखकर चौक गई। सेंटर में गर्भपात के उपकरण, डिलीवरी के उपकरण आदि मौजूद थे।

पुलिस ने सेंटर में तलाशी ली तो उसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ और गाजियाबाद के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक गाजियाबाद, शहर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक दंपती की मौहर के अलावा विभिन्न स्कूलों की मौहर और मार्कशीट बरामद हुई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =