उत्तर प्रदेश

Firozabad News:सेल्फी लेकर मस्ती कर रहे थे, बस से टकराई तीन युवकों की बाइक

Firozabad News:  चलती मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन युवक की मौत से पहले उनका आखिरी वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक मोटरसाइकिल पर सेल्फी लेकर मस्ती कर रहे थे । लेकिन अचानक मोटरसाइकिल प्राइवेट बस से जा टकराई और उसके परख्च्चे उड़ गए ।

 कोटला फरिहा रोड पर फरिहा कस्बे के रहने वाले तीन युवक आकाश, शिवम और गौरव मोटरसाइकिल पर तेज रफ्तार में ले जाते हुए अपने मोबाइल से खुद अपनी डांस करते की वीडियो बना रहे थे। तभी सामने से आ रही एक प्राइवेट बस से टकरा गए और सड़क पर गिर गए । जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर बनाया हुआ वीडियो मोबाइल में कैद हो गया जो बाद में सामने आया ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एसपी सिटी का कहना है कि कोटला फरिहा रोड पर मोटरसाइकिल सवारों को प्राइवेट बस में टक्कर मार दी है जिससे उनकी मौत हो गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + twelve =