Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: Police को सफलता प्राप्त, नशे के सौदागर किये गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा एवं रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी अखिल चौधरी व उनकी टीम ने नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।

शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रुड़की चुंगी उप निरीक्षक अखिल चौधरी ने पहली सफलता प्राप्त कर करते हुए अभियुक्त प्रदीप पुत्र रामस्वरूप निवासी शिवपुरी जेल फाटक के पास थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त को मिमलाना रोड शेरपुर तिराहे से करीब ३० मीटर आगे शेरपुर की तरफ मुजफ्फरनगर को मय ८५० ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया हैं

तो दूसरी सफलता में उप निरीक्षक अखिल चौधरी ने एक और अभियुक्त राहुल पुत्र संजीव निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त को मिमलाना रोड शेरपुर तिराहे से करीब ३० मीटर आगे शेरपुर की तरफ मुजफ्फरनगर से मय ७०० ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।

तीसरी सफलता में चौकी प्रभारी रुड़की चुंगी उप निरीक्षक श्री अखिल चौधरी ने अभियुक्त अभिषेक पुत्र संजय निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त को मिमलाना रोड शेरपुर तिराहे से करीब ३० मीटर आगे शेरपुर की तरफ मुजफ्फरनगर से मय ७५० ग्राम गांजा गिरफ्तार किया गया हैं।पकड़े गये तीनो अभियुक्तो के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

कई को शस्त्र सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा अभियुक्त महबूब पुत्र अय्यूब निवासी तेजलहेडा थाना छपार, मु0नगर को तेजलहेडा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किये गये।

जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पर मु0अ0सं0 134/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अनीस पुत्र बल्ला निवासी मौ0 हुसेनपुरा कस्बा व थाना जानसठ, मु0नगर को ढांसरी गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किये गये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − nine =