Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli/Muzaffarnagar News: अपराधो के बारे में जागरूक किया , पंपलेट वितरित किए

Khatauli/खतौली। (Muzaffarnagar News) एंटी रोमियो टीम द्वारा जानसठ तिराहा खतौली पर बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में जागरूक किया तथा पंपलेट वितरित किए और वार्तालाप कर उनके पर्याप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी अभिषेक यादव आदेश अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने हेतु महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है

एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं ध् बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में जागरूक किया पंपलेट वितरित किए और वार्तालाप कर उनके पर्याप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन पर पुलिस अलर्ट मोड पर है जहां सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने हेतु खतौली क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह थाना प्रभारी संजीव कुमार कस्बा इंचार्ज गजेंद्र सिंह महिला पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग कर रहे हैं

महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वाबलंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा खतौली लगातार महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों बाजारों, कोचिंग सेंटर व सार्वजनिक स्थानों पर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओंध्बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है।

अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओंध्बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओंध्हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा,डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियोंध्मनचलोंध्शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।

ब्लॉक दिवस में समस्याओं का निस्तारण

मोरना। (Muzaffarnagar News) ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड मोरना मे आयोजन कर जनता की समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी मोरना राम आश्रय के नेतृत्व में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। ब्लॉक दिवस मे कोई नया प्रकरण प्राप्त नही हुआ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 15 =