Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, अग्निपथ योजना को रदद कराने की मांग

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारतीय किसान यूनियन ने अग्निपथ योजना को देश, जवान और किसान के भविष्य से खिलवाड वाली योजना आरोपित कर अग्निपथ योजना को रदद करने की मांग को लेकर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह को सौंपा।

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत के नेतृत्व मे कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर एक अग्निपथ योजना को रदद कराने की मांग को लेकर एकत्रित भाकियू कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों ने अग्निपथ के विरोध मे प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन में अवगत कराया कि आप देश के मुखिया के साथ-साथ भारत की सेना के सर्वोच्च कमांडर है। देश मे जवान और किसान के अभिन्न रिश्ते से आप परिचित हैं।

ज्ञापन मे मांग की गई कि अग्निपथ नामक योजना से देश, जवान और किसान के भविष्य के साथ होने वाले खिलवाड को रोका जाए। केन्द्र सरकार भारतीय सेना की भर्ती की पुरानी पद्धति को खत्म कर अग्निपथ नामक एक नई योजना लाई है। इस नई योजना के तहत सेना मे भर्ती की पुरानी पद्धति को खत्म कर अग्निपथ नामक नई योजना लाई है।

इस नई योजना मे भर्ती मे कई बडे और दूरगामी बदलाव एक साथ किए गए हैं। सेना मे जवानो की पक्की नौकरी मे सीधी भर्ती बंद कर दी गई है। थल सेना और वायु सेना मे जो पक्की नौकरी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। जिसमे फाइनल टेस्ट या नियुक्ति पत्र जारी करने बाकी थे। उसे भी रदद कर दिया गया है।

अब से सेना मे भर्ती सिर्फ 4 साल के कॉन्टेक्ट की नौकरी के जरिये होगी। अग्निवीर नामक इन अस्थाई कर्मचारियों को न तो कोई रैंक दिया जाएगा ना ही 4 साल क बाद कोई ग्रेच्युटी या पेंशन। 4 साल की सेवा समाप्त होने के बाद सेवा समाप्त होने होने के बाद इसमे से एक चौथाई या उससे भी कम को ही सेना मे पक्की नौकरी दी जाएगी।

इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, अहसान त्यागी, राव गुलबहार, नवीन राठी, कपिल सोम, चांदवीर चौधरी, प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, ओमपाल मलिक आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21491 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + nineteen =