उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: नवाबगंज थाने में तैनात दारोगा अतुल कुमार सिंह का शव मिलने से हड़कंप

Prayagraj News:  नवाबगंज थाने में तैनात दारोगा अतुल कुमार सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. बाथरूम में बाल्टी और मग के पास उनकी चप्पलें भी पड़ी थीं. मूल रूप से बलिया के रहने वाले अतुल सिंह के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. सूचना मिले पर फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके का मुआयना किया. उधर, मौत की सूचना मिलने पर मृतक दरोगा के घर में कोहराम मचा हुआ है.

वह गाजीपुर जिले के रहने वाले थे, उनका पूरा परिवार लखनऊ में रहता है. नवाबगंज चौराहे पर लिए किराए के मकान पर वह अकेले रहते थे. वह मकान रिटायर्ड रेल चालक राधेश्याम यादव का है. आज सुबह हर रोज की तरह सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी थाने पहुंचे. थाने में ही तैनात पुलिस कर्मचारियों ने सुबह जब फोन किया तो फोन नहीं उठा. इसके बाद कई बार कॉल करने पर भी कॉल रिसीव नहीं किया गया.

इसके बाद जब थानेदार समेत पुलिसकर्मियों ने आवास पर पहुंचे तो उनकी लाश बाथरूम पड़ी मिली. पुलिस ने घटना की उच्च अधिकारियों को दी. अधिकारियों के पहुंचने के बाद लाश को कस्टडी में लेकर जांच पड़ताल में जुटे हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =