Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से थाना पुरकाजी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ०५ शिकायत प्राप्त हुई जिसके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस के दौरान किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे गम्भीरता से लेते हुए उसका निस्तारण किया जाये। और उन्होने भूमि विवाद प्रकरणों एवं अन्य प्रकार की शिकायतो का भी समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। सभी लेखपाल, सिपाही अपने क्षेत्र में आवंटित रोस्टर के अनुसार भ्रमण कर भूमि विवादों का अंकन रजिस्टर में करके उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। निस्तारण के दौरान दोनों पक्षों से हस्ताक्षर भी करा लें।

उन्होने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे चकरोड, तालाब को चिन्हित करे तथा कब्जा करने वालो पर कठोर कार्यवाही करे। जिलधिकारी ने कहा कि लेखपाल थाना दिवस में उपस्थित रहें, साथ ही नगर पालिका, ब्लाक, विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी थाना समाधान दिवस के दौरान उपस्थित रहकर जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण में सहयोग प्रदान करें।

जिससे शिकायत कर्ता की शिकायत का सत प्रतिशत निस्तारण कराया जा सके। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी एवं समस्त स्टाफ को चेताया कि आगामी दिनों में कांवड यात्रा का आरम्भ होने वाला है जिसमें ९०त्न कांवड यात्री जनपद से होकर गुजरते है

जिसके मुख्य मार्ग में पुरकाजी सबसे पहले आयेगा क्योंकि यह सीमावर्ती क्षेत्र है इसलिए सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें एवं शरारती तत्वों पर जो कि माहौल बिगाडने का प्रयास कर सकते है ऐसे लोगों पर अभी से नजर रखी जायें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादर सिंहग् पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय सहित क्षेत्रीय पुलिस के अधिकारी, लेखपाल सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 9 =