Muzaffarnagar: त्यागी सभा भवन में त्यागी समाज के लगभग 100 युवाओं ने रक्तदान किया – हरिओम त्यागी
मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar जनपद के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया
इस दौरान लगभग 100 लोगों ने रक्तदान किया त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष हरिओम त्यागी और अन्य सदस्यों के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें जिला चिकित्सालय के लैब प्रभारी डॉ वी के त्यागी और ब्लड बैंक की टीम के द्वारा रक्तदान शिविर में सहयोग दिया गया।
#Muzaffarnagar त्यागी सभा भवन में त्यागी समाज के लगभग 100 युवाओं ने रक्तदान किया. अध्यक्ष हरिओम त्यागी और अन्य सदस्यों के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें जिला चिकित्सालय के लैब प्रभारी डॉ वी के त्यागी और ब्लड बैंक की टीम के द्वारा रक्तदान शिविर में सहयोग दिया गया pic.twitter.com/2JulWHQvA3
— News & Features Network (@mzn_news) June 28, 2022
मुख्य रूप से त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष हरिओम त्यागी, समाजवादी पार्टी के नेता दीपक त्यागी बॉबी, जिला पंचायत सदस्य डॉ विपिन त्यागी, जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी, भाजपा युवा नेता सचिन त्यागी पावटी सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।।

