उत्तर प्रदेश

Etawah News: District खेल अधिकारी नरेश चंद्र यादव पर दो नाबालिग छात्राओं ने दर्ज करवाया यौन उत्पीड़न का मामला

Etawah News: जिला खेल अधिकारी नरेश चंद्र यादव के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाने में यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है. इटावा के एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बाल संरक्षण अधिकारी स्तर से मिले निर्देशों के क्रम में जिला खेल अधिकारी नरेश चंद्र यादव के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाने में धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है. यौन उत्पीड़न का मुकदमा 14 और 15 साल की दो स्कूली छात्राओं ने दर्ज कराया है. यौन उत्पीड़न की घटना मुख्यालय के महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम के जिमनेजियम हॉल में घटित होना बताई गई.

दर्ज कराये गये मामले के तहत दोनों स्कूली छात्राओं ने इस बात को कहा है कि जिला खेल अधिकारी ने उनके प्राइर्वट पार्ट के साथ छेडछाड़ की है. जिला खेल अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की मुकदमा दर्ज होने को लेकर कहा गया है कि पिछले साल दिसंबर माह में हुई घटना की विभिन्न स्तर से जांच के बाद अब मुकदमा दर्ज कराया गया है. इस मामले की जांच उप निरीक्षक जयप्रकाश को सौंपी गई है.

यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद जिला खेल अधिकारी फरार हो गए हैं. उनके सरकारी विभाग से कोई सही और सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है. बताया गया है कि खेल अधिकारी बुधवार को अवकाश से वापस लौटने वाले थे, लेकिन यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद वह लापता हो गये हैं. नरेश चंद्र यादव ने अपने सभी मोाबाइल फोन को भी बंद कर लिया है.

 16 दिसंबर 21 को हुई घटना के बाद जिला स्तर पर पुलिस की जांच चल रही थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई. इसी प्रकरण में पीड़ित स्कूली छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए तत्कालीन डीएम श्रीमती श्रुति सिंह ने जांच के आदेश दिये गये थे. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =