फिल्मी चक्कर

मुकदमे के फैसले को खारिज करने की मांग की है Amber Heard ने

Johnny Depp and actress Amber Heard  पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं. एम्बर ने पूर्व पति जॉनी पर मानहानि और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे. Johnny Depp ने भी एम्बर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था.

कोर्ट में हुई लंबी सुनवाई के बाद फैसला जॉनी के पक्ष में गया और कोर्ट ने Amber Heard  को बतौर जुर्माना 15 मिलियन डॉलर जॉनी को देने का आदेश दिया था. Amber Heard  ने कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया था और जॉनी को जीत की बधाई भी दी थी. लेकिन एम्बर ने एक बार कोर्ट का रुख किया है.

Johnny Depp के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हारने के एक महीने बाद, Amber Heard  कोर्ट पहुंच गई हैं. एम्बर ने मुकदमे के फैसले को खारिज करने की मांग की है और नए सिरे से सुनवाई का आदेश देने की मांग की है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जॉनी डेप के दावों के पक्ष को मजबूत करने के कोई सबूत नहीं है और जूरी पर भी सवाल उठाए हैं.

कोर्ट हाउस न्यूज के अनुसार, Amber Heard  के वकील ने तर्क दिया है कि वह अपने 2018 के लेख के टाइटल से अनजान थी जब तक कि डेप द्वारा मानहानि का मुकदमा दायर नहीं किया गया था. उन्होंने कहा, “मिस्टर जॉनी की टीम ने सच या झूठ जाने बिना मानहानि का केस दायर किया था. जिम्मेदारियों को छोड़ते हुए मिसेज एम्बर के बयानों को झूठा बताया.”

वकील ने आगे कहा, “Amber Heard  अपने 2018 के आर्टिकल के टाइटल से अनजान थीं. जब मिस्टर डेप ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया, तब तक उन्हें इसके टाइटल के बारे में पता चला.” Amber Heard  ने याचिका में हर्जाने की रकम को भी बहुत ज्यादा बताया है और कोर्ट को इस पर दोबारा से विचार करने के लिए मांग की है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 11 =