मुकदमे के फैसले को खारिज करने की मांग की है Amber Heard ने
Johnny Depp and actress Amber Heard पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं. एम्बर ने पूर्व पति जॉनी पर मानहानि और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे. Johnny Depp ने भी एम्बर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था.
कोर्ट में हुई लंबी सुनवाई के बाद फैसला जॉनी के पक्ष में गया और कोर्ट ने Amber Heard को बतौर जुर्माना 15 मिलियन डॉलर जॉनी को देने का आदेश दिया था. Amber Heard ने कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया था और जॉनी को जीत की बधाई भी दी थी. लेकिन एम्बर ने एक बार कोर्ट का रुख किया है.
Johnny Depp के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हारने के एक महीने बाद, Amber Heard कोर्ट पहुंच गई हैं. एम्बर ने मुकदमे के फैसले को खारिज करने की मांग की है और नए सिरे से सुनवाई का आदेश देने की मांग की है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जॉनी डेप के दावों के पक्ष को मजबूत करने के कोई सबूत नहीं है और जूरी पर भी सवाल उठाए हैं.
कोर्ट हाउस न्यूज के अनुसार, Amber Heard के वकील ने तर्क दिया है कि वह अपने 2018 के लेख के टाइटल से अनजान थी जब तक कि डेप द्वारा मानहानि का मुकदमा दायर नहीं किया गया था. उन्होंने कहा, “मिस्टर जॉनी की टीम ने सच या झूठ जाने बिना मानहानि का केस दायर किया था. जिम्मेदारियों को छोड़ते हुए मिसेज एम्बर के बयानों को झूठा बताया.”
वकील ने आगे कहा, “Amber Heard अपने 2018 के आर्टिकल के टाइटल से अनजान थीं. जब मिस्टर डेप ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया, तब तक उन्हें इसके टाइटल के बारे में पता चला.” Amber Heard ने याचिका में हर्जाने की रकम को भी बहुत ज्यादा बताया है और कोर्ट को इस पर दोबारा से विचार करने के लिए मांग की है.

