Muzaffarnagar/बुढ़ाना News:अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्राओं को बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के संदेश लिखे पेपर बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया वितरित किए गए।
सिंगल यूज प्लास्टिक (स्क्क) रोकने हेतु अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्रभूषण सिंह के आदेशानुसार अकस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बुढाना में बालिकाओंध् छात्राओं की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण हेतु बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के संदेश लिखे पेपर बैग वितरित किए गए। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जनजागरूकता अभियान मे अतिथि के रूप में अरुण कुमार उपजिलाधिकारी बुढाना, श्री सतीश चंद बघेल तहसीलदार बुढाना,श्री प्रवेश कुमार प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, श्री राकेश कौशल उप प्रबंधक रहे।
जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सतीश चंद गौतम जिला प्रोबेशन अधिकार के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा अपील की गई कि सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक की ईयर बड, प्लास्टिक के झन्डे, कैंडी स्टिक,आइस क्रीम की डंडी, थर्मोकोल, प्लास्टिक कप, प्लेट, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू व स्ट्रॉ व पॉलीथीन के थैले आदि का पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य हेतु प्रयोग न करें। जनजागरूकता कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि वार्डन, शिवराज सिंह, आकाश व अजीम का विशेष सहयोग रहा।

