Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कमरे में सोने को लेकर हुए विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी मौसा फरार

मुजफ्फरनगर। शनिवार देर रात मौसी के घर आए हरियाणा के करनाल निवासी युवक को उसके ही मौसा ने तमंचे से गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की

और घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी मौसा मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जनपद के रतनपुरी क्षेत्र के गांव कितास में अपनी मौसी के घर आए युवक विकास राणा पुत्र मोहित राणा, निवासी राहड़ा जिला करनाल हरियाणा को उसके ही मौसा राजेन्द्र पुत्र जगपाल सिंह ने कंधे में गोली मार दी।

घटना को अंजाम देकर आरोपी मौसा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात कमरे में सोने को लेकर मौसा व युवक के बीच विवाद हुआ था।

इसके बाद मौसा ने देसी तमंचे से युवक को गोली मार दी। पुलिस ने घायल युवक को बुढ़ाना सीएचसी भेजा है जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नही दी गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21866 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =