Raebareli News: ऊंचाहार की पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम का इरानी गैंग के बदमाशों के साथ मुठभेड़, दो के पैर में गोली लगी
Raebareli News: थाना ऊंचाहार की पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम का इरानी गैंग के बदमाशों के साथ मुठभेड़ में हुआ सामना, दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। जहां बदमाशों के द्वारा पुलिस पर जवाबी फायरिंग भी की गई जिसमें एसओजी टीम के आरक्षी राजीव शुक्ला के बाएं हाथ में गोली लगी। वहीं पुलिस के द्वारा आत्म रक्षा करते हुए फायरिंग की गई फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनके दो अन्य साथी मौके से स्विफ्ट कार एवं मोटरसाइकिल के साथ फरार हो गए हैं जिनके लिए टीमें भी गठित कर दी गई है घायलों को तत्काल उपचार के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल भेज दिया गया है
एसओजी के घायल आरक्षी की स्थिति अब Normal है। वी/ओ- वही जब बदमाशों से गहनता से पूछताछ की गई थी उन्होंने बताया कि आसपास के जनपदों में लूट की घटनाओं को हम लोग अंजाम देते थे फिलहाल अभी भी इनकी अपराधिक इतिहास की जानकारी नहीं हुई है।
जहां पुलिस अपराधिक इतिहास की जानकारी करने में जुटी है पकड़े गए दो बदमाश निसार हुसैन निवासी मेहंदीबाग थाना कोतवाली जनपद फर्रुखाबाद, वही दूसरा बदमाश ताहिर अली निवासी विदिषा रोड भानपुर थाना छोला मंदिर भोपाल मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं

