वैश्विक

विपक्षी दलों के विरोध पत्र पर साइन करने से इन्कार कर दिया Manish Tewari ने

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार विपक्षी दलों के साथ एक बैठक कर अग्निपथ योजना के बारे में प्रस्तुति दी।कुछ विपक्षी दलों के सांसदों ने योजना को लेकर अपनी आपत्ति जताई और इसे वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari) इन दिनों बागी तेवर में नजर आ रहे हैं। उन्होंने “अग्निपथ योजना” को लेकर विपक्षी दलों के विरोध पत्र पर साइन करने से इन्कार कर दिया। 

योजना की वापसी के संबंध में विपक्षी दलों ने एक ज्ञापन भी केंद्रीय मंत्री को सौंपा, जिस पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari) के अलावा, सभी सांसदों ने हस्ताक्षर किए। मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने मौखिक रूप से अग्निपथ योजना के विरोध का समर्थन किया, लेकिन उन्होंने पत्र पर साइन करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह सेना के आधुनिकीकरण के पक्ष में हैं लेकिन अग्निपथ को लागू करने के खिलाफ हैं।

इस पत्र पर कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय और सौगत रॉय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले और राष्ट्रीय जनता दल के एडी सिंह समेत छह विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए है। सूत्रों के मुताबिक, शक्ति सिंह गोहिल ने विशेषज्ञों और उत्कृष्ट सैनिकों द्वारा इसकी आलोचना का हवाला देते हुए योजना को वापस लेने की मांग की।

मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने कहा कि इससे बलों का मनोबल प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाना चाहिए और प्रशिक्षित लोगों को सेना में भर्ती करना चाहिए। राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा समिति में 20 सदस्य हैं, जिसमें 13 सदस्य लोकसभा से और लगभग 7 सदस्य राज्यसभा से हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − two =