News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

काली नदी पर पुल बनवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता चन्द्रभान कश्यप ने की तथा संचालन जहीर अहमद ने किया। बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री नरेन्द्र कश्यप से मांग की गई कि वो किसान हित मे काली नदी शमशान घाट पर नदी का एक पुल बनवा दें। क्यांकि किसानो को काली नदी के गन्दे पानी से होकर अपने खेतो मे जाना पडता है। अतः जल्द से जल्द काली नदी पर क्षेत्रिय लोगो के लिए पुल का निर्माण कराया जाए। तथा काली नदी के मलबे को हटवाने की भी मांग की गई। क्योंकि काली नदी के मलबे के कारण सब्जियां खराब हो रही हैं। बैठक मे राधेश्याम कश्यप, कार्तिक कश्यप, शिवांशु कश्यप, रजत कश्यप, अंजली कश्यप आदि मौजूद रहे।

 

हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) सडक हादसे में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार से पूर्व मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र के रोहाना चरथावल रोड बहेढी के पास मोटर साइकिल मे लाईट ना होने के कारण चरथावल रोड की और से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने चलते हुए टै्रक्टर ट्राली में टक्कर मार मार दी। इस दौरान मोटर साइकिल मे लाइट ना होने के कारण जबदरस्त टक्कर लगी। जिसमें टै्रक्टर सवार व राहगीरों ने 112 नंबर पर कॉल की मौके पर पहुंची पीआरबी 112 नं. पर कॉल की मौके पर पहुंची 2193 चंद सेकैंड मे घटना स्थल पर पहुंची घटना स्थल पर अपनी वर्दी की परवाह न करते हुए चालक कविल व कमांडर अनुज कमार ने घायल को एम्बूलैन्स की मदद से तुरंत ही जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस ने जब घायल के बारे मे जानकारी हासिल की तो उसका पता प्रज्जवल पुत्र सुधीर निवासी गांव दहचंद थाना रूप मे हुई। गंभीर रूप से घायल युवक प्रज्वल की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। वहीं दूसरी और पुलिस की सूचना पर युवक के परिजन भी देर रात ही जिला चिकित्सालय पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

‘सांस्कृतिक प्रतिभा खोज’ हेतु करें आवेदन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा सभी जनपदों में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी सांस्कृतिक विधाओं लोक गायन,लोक नृत्य, लोकवादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोक नाट्य, रामलीला, भजन एवं कीर्तन, ललित कला के प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु ‘सांस्कृतिक प्रतिभा खोज’ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त ‘सांस्कृतिक प्रतिभा खोज’ हेतु कलाकारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप पर भरकर जिला सूचना कार्यालय, कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में जमा कराना होगा। आवेदन का प्रारूप, नियम एवं शर्ते संस्कृति विभाग की वेबसाइट नचबनसजनतमण्नचण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर जिला सूचना कार्यालय मुजफ्फरनगर में दिनांक 14 जुलाई 2022 की सांय 05ः00 बजे तक जमा किया जा सकता है।

 

तीन को किया गिरफ्तार
खतौली।(Muzaffarnagar  News) रात्री में थाना खतौली पुलिस द्दारा अभियोग में वाधितो ०२ अभियुक्त व ०१ वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। वांछित अनिल पुत्र बालेराम निवासी ग्राम भैसी थाना खतौली जनपद मु०नगर, बिन्ना उर्फ अरविन्द पुत्र राजपाल निवासी ग्राम भैसी थाना खतौली जनपद मु०नगर, वारण्टी अभि० गौरव पुत्र सीता राम निवासी ग्राम शेखपुरा थाना मु०नगर को गिरफ्तार किया।

 

शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतू वरिष्ठ पलिस अधीक्षक, विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बुढाना रवेन्द्र सिह के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा थाना बुढाना के टॉप-१० अभि० को विज्ञाना नहर पुलिया से अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त वारिस अली पुत्र इशाक अली निवासी रावलो वाला मौहल्ला ग्राम जौला थाना बुढाना मु०नगर है जिसके कब्जे से ०१ तमंचा व ०१ जिन्दा कारतूस १२ बोर बरामद हुआ।

 

समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

आरक्षियों ने की दीक्षांत समारोह में परेडMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) प्रशिक्षण निदेशालय उ०प्र० लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती-२०२१ में चयनित होकर आये १३८ आरक्षी पीएसी का आधारभूत प्रशिक्षण दिनांक १३.०१.२०२२ से रिजर्व पुलिस लाइन जनपद मुजफ्फरनगर में प्रारम्भ हुआ था । पुलिस/पीएसी विभाग का अच्छे व्यवहार कुशल व आधुनिक समाज की जरूरतों के अनुसार योग्य व तकनीक के जानकार पुलिसकर्मी बनाने के लिए प्रशिक्षण पर विशेष जोर है । उक्त आरक्षियो को बदलते सामाजिक परिदृश्य के अनुसार तथा नवीन तकनीक एवं नए-नए नियम-कानून, विशेष अधिनियम एवं शस्त्रों के प्रयोग में दक्ष बनाने हेतु बहुत ही बारीकी से प्रशिक्षित किया गया है।
रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में १३८ रिक्रूट आरक्षियो की पासिंग आउट परेड के भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि विनीत जायसवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर रहे। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दीक्षांत परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया तथा परेड के निरीक्षण के उपरान्त सभी आरक्षियों द्वारा मार्च पास्टध्प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी अंकित कुमार, द्वितीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी नीतीश पवार तथा तृतीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी अश्वनी कुमार के द्वारा दीक्षांत परेड की कमांड की गई।
इसके उपरान्त आरटीसी नोडल अधिकारी/पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके उपरान्त दीक्षांत समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा उद्बोधन किया गया जिसमें निष्ठा व ईमानदारी एवं सतर्कता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन करने व कराने की भी रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलायी गयी। साथ ही सभी आरक्षियों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनायें देते हुये कहा कि देश की आतंरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के कंधो पर है, हमें नई नई चुनौतियों जैसे साइबर अपराध आदि के लिए अपने आप को तैयार करना है । हमें आशा है कि आप सभी गरीबध्जरूरतमंद/असहाय पीड़ित लोगों की मदद को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश व पुलिस/पीएसी विभाग का नाम रोशन करेंगे। साथ ही कहा कि अच्छा शारीरिकध्मानसिक एवं आधारभूत प्रशिक्षण एक व्यक्ति को पुलिसकर्मी बनाने के लिए नितांत आवश्यक है। हमे विश्वास है कि आप अपने प्रशिक्षण एवं कौशल से अधिकारियों के निर्देशन मे कार्य करते हुये विभिन्न चुनौतियों पर विजय प्राप्त करेगें। परेड कार्यक्रम का बहुत हर्षोउल्लास के साथ प्रारम्भ व समापन हुआ । पासिंग आउड परेड में सम्मिलित १३८ रिक्रूट आरक्षी पुलिस बल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु शामिल हुए।
आन्तरिक व बाह्य परीक्षाओं मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षी विक्रांत कुमार (सर्वांग सर्वोत्तम) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षाओंध्प्रतियोगिताओं में उत्तम रहे प्रशिक्षु प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी अंकित कुमार, द्वितीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी नीतीश पवार तथा तृतीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी अश्वनी कुमार, रिक्रूट आरक्षी प्रशान्त कुमार, रिक्रूट आरक्षी संदीप, रिक्रूट आरक्षीमोहिनुद्दीन, रिक्रूट आरक्षी कुलदीप यादव, रिक्रूट आरक्षी शाहरुख, रिक्रूट आरक्षी दीपक कुमार, रिक्रूट आरक्षी मोहित तथा आरटीसी स्टाफ को मुख्य अतिथि द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त दीक्षांत परेड में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय , पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद , पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी आरटीसी कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक मौ० नदीम व अन्य उ०नि०(सशस्त्र पुलिस) मौजूद रहे ।

101 किलो की कावंड मन्नत के लिए लायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) सड़कों पर बम भोले बम का जयघोष गूंजने लगा है। कोई भोले को प्रसन्न कर बिगड़ा काम बनवाना चाहता है तो किसी को नौकरी की चाहत है। केली के केशव त्यागी ने १०१ किलो की कांवड़ उठाई है। रूक्च्र कर रहे केशव के मन में पढ़ाई पूरी कर अच्छी नौकरी की चाह है।
हरिद्वार से कांवड़ ला रहे केली और निवाड़ी के शिवभक्तों की आस्था अलग ही नजर आ रही है। ग्रुप में हापुड़ और गाजियाबाद के कांवड़ यात्री भी शामिल हैं। हरिद्वार से १ जुलाई को एक कुंतल से अधिक भारी कांवड़ उठाने वाले शिवभक्त थकान के बावजूद आस्था में चूर हैं और गंतव्य की और बढ रहे हैं।
नौकरी और तरक्की को भोले के दरबार में कांवड़िया
आस्था के महासागर में गौते लगाए शिवभक्त कांवड़िया हरिद्वार से गंगा जल लेकर गंतव्य की और बढ़ना शुरू हो गए हैं। केली निवासी शिवभक्तों ने इस बार १०१ किलो गंगाजल से भरी कांवड़ उठाई है। भोले को खुश करने के लिए केली के शिवभक्त १ जुलाई से निरंतर पैदल चलते हुए २६ जुलाई को भोले का जलाभिषेक करेंगे। केली के केशव त्यागी बताते हैं कि उन्होंने बीबीए किया है और एमबीए कर रहे हैं।
केशव ने बताया कि वह भोले का भक्त है। उसका विश्वास है कि भोले बाबा बिन मांगे ही सब मुराद पूरी कर देते हैं। वह भी भोले से उम्मीद रखता है कि उसे पढ़ाई पूरी कर अच्छी नौकरी मिल जाएगी। बताते हैं कि उनके साथ नंगला के विकास जाट भी हैं, जो भोले के दरबार में तरक्की की प्रार्थना कर रहे हैं।
पैरों के छाले भी नहीं रोक पा रहे आस्था की डगर
कांधे पर १०१ किलो की कांवड़ और पैरों में छाले। लेकिन यह सब शिव भक्त कांवड़ियों की आस्था का रास्ता नहीं रोक पा रहे। केशव त्यागी ने बताया कि उन्हें १८० किमी. से अधिक का सफर तय करना है। बताया कि उनके ग्रुप में निवाड़ी के अमन त्यागी तथा उनके गुरुजी सचिन भी हैं। सभी भोले के भक्त हैं। बताया कि विकास जाट ने ७५ तथा अमन त्यागी ने ५१ किलो गंगाजल की कांवड़ उठाई है। इलके अलावा कपिल त्यागी आदि भी उनके साथ कांवड़ लेकर चल रहे हैं।

किसान यूनियन ने दिया ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारियां ने एम.एस.पी.गारंटी कानून बनाने एवं अग्निपथ योजना वापसी सहित कई मुददों को लेकर किसान यूनियन ने डीएम कार्यालय पर प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपा।
किसान यूनियन के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष महबूब अंसारी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमें अवगत कराया कि 9-10 दिसम्बर 2021 को केन्द्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून वापसी, बिजली कानून 2020 की वापसी, एम.एस.पी.गारंटी कानून समेत अन्य मांगो को लेकर 13 महीनो से आंदोलित देश के सभी संगठनो के साथ साथ किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक के निर्देशानुसार किसान यूनियन की सम्पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं जिलो के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियो एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के विभिन्न बार्डर पर डटे रहे। किसान यूनियन व किसान संगठनो के प्रतिनिधि संयुक्त किसान मोर्चा से सरकार द्वारा एक समझौता किया था,जिसमे केन्द्र सरकार ने तीन कृषि कानून, बिजली बिल 2020 और पराली कानून वापसी की घोषणा की एवं एमएसपी कानून समेत अन्य बाकी मुददे पर किसानो से बातचीत कर एक कमैटी गठित करने की मांग गई। परन्तु उक्त आश्वासन पर अभी तक कोई अमलीजामा नही पहनाया गया है। ज्ञापन सौपने वालो मे गौरव कुमार, शमशाद, विकुल कुमार आदि दर्जनो पदाधिकारी मौजूद रहे।

शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी/अवैध अस्लाह रखने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन द्वारा गठित टीम थाना सिविल लाईन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को नाजायज अस्लाह सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त जावेद उर्फ लालू पुत्र भूरा उर्फ मंशाद कुरैशी निवासी गली नं० ०६ महमूदनगर थाना सिविल लाईन मु०नगर जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर व २ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार की टीम में कुमार, का० बाल किशन, का० करन प्रताप, का० संजीव कुमार शामिल रहे।

जिला कारागार में राकेश टिकैत ने रालोद नेताओं से की मुलाकातMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) अभी कुछ दिन पूर्व डीएवी कॉलेज मैं एडमिशन की सीटों को लेकर डीएवी कॉलेज के स्टाफ व राष्ट्रीय लोकदल मुजफ्फरनगर के कुछ नेताओं के बीच एक विवाद हो गया था जिसमें डीएवी कॉलेज के स्टाफ द्वारा थाना सिविल लाइन में राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके चलते राष्ट्रीय लोकदल के नेता जेल में है आज इसी प्रकरण को लेकर चौधरी राकेश टिकैत ने डीएवी कॉलेज में जाकर प्रधानाचार्य सहित पूरे स्टाफ से बातचीत की और समझौते की प्रक्रिया को सकारात्मक मोड़ दिया। उसके पश्चात चौधरी राकेश टिकैत राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं से मिलने जिला कारागार मुजफ्फरनगर गए और उनसे भी प्रकरण के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर चौधरी राकेश टिकैत जी के साथ राष्ट्रीय लोक दल में भारतीय किसान यूनियन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

दो वांछितों को किया गिरफ्तार
खतौली।(Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० संजय कुमार आर्य द्वारा वांछित अभि० मनीष जयन्त पुत्र तोताराम निवासी नागेश्वर मन्दिर के सामने से गिरफ्तार किया। इसके अलावा वारण्टी/अभियुक्त गौरव पुत्र सीता राम निवासी ग्राम शेखपुर को गिरफ्तार किया।

 

मच्छरों के प्रकोप रोकने को चला सफाई अभियान
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar  News) नगर पंचायत बुढाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत नाला सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देंशानुसार नगर पंचायत बुढाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मौसमी बिमारिया जैसे. डेंगू, मलेरिया, इत्यादि से बचाव एवं बरसात के मौसम में मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए सब्जी मंडी में नाला सफाई एवं बड़ौत रोड पर सफाई अभियान चलाया गया।

 

छपार पुलिस ने शातिर पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार वांछित व संदिग्ध अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर बसेडा अड्डा से वांछित अभियुक्त महताब पुत्र सत्तार मिस्त्री निवासी भैसरहेडी थाना छपार मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया।

 

विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ४८ वीं बोर्ड बैठक में शामिल होने के लिए सहारनपुर कमिश्नर डॉक्टर लोकेश के ऑफिस पहुंची। बैठक में शहर के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं इंजीनियर अशोक अग्रवाल, डीआईजी सहारनपुर सुधीर कुमार से मिलने पहुंचे। पालिका अध्यक्ष द्वारा उन्हें डीआईजी बनने पर बुके देकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दी इस दौरान एसके बिट्टू भी साथ में मौजूद रहे।

 

पर्यावरण राज्यमंत्री का स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) पर्यावरण राज्यमंत्री के.पी.मलिक अपने मुजफ्फरनगर प्रवास के दौरान लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक, कुश पुरी के आवास पर पहुंचे।
कुश पुरी ने राज्यमंत्री के.पी मलिक का स्वागत किया एवं उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया एवम पटका पहनाकर सम्मानित किया। कुश पुरी ने उपस्थित उद्यमी के साथ पर्यावरण एवं उद्योगों के विषय पर चर्चा की एवं एनजीटी और एनसीआर के प्रभाव पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कुशपुरी ने के.पी.मालिक को मुजफ्फरनगर में परिवर्तन संस्था के तत्वधान में प्रदेश के पहले मियावकि तकनीकी द्वारा तैयार वनारोपण के विषय में भी विस्तार से बताया। उपस्थित उधमियों में मुख्यतः मनीष कपूर, मनीष भाटिया, लावण्या पुरी, हर्ष पुरी, स्कंध स्वरूप, विपुल भटनागर (चेयरमैन आई.आई.ए), नितिन चौधरी (विजय फाउंडेशन) आदि अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

 

क्रांति सेना के कांवड सेवा शिविर का शुभारम्भ 13 कोMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) क्रांति सेना अध्यक्ष मा. ललित मोहन शर्मा के दिशा निर्देश में पिछले २९ वर्षों से आनंद भवन शिव मंदिर में आयोजित होने वाले विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ आगामी बुधवार १३ जुलाई को होने जा रहा है
शिविर का शुभारंभ हवन पूजन एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ होगा नगर में सबसे पहले प्रारंभ होकर सबसे अंत तक चलने वाले इस कांवड़ शिविर की अपनी अलग पहचान है राजस्थान .मध्य प्रदेश ,हरियाणा व दूरदराज के शिव भक्तों के विश्राम का यह एकमात्र ऐसा पड़ाव है जहां शिव भक्तों के लिए कच्चे पक्के भोजन के अलावा चिकित्सा, मेहंदी, दूध, चाय नाश्ते, का निशुल्क प्रबंध होता है।
आज क्रांति सेना की आवश्यक बैठक आनंद भवन मंदिर प्रांगण में पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें शिविर की व्यवस्था एवं शो १०० से अधिक सेवादारों की टीम गठित की गई जो भोजन व्यवस्था से लेकर सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी संभालेगीध् बैठक में क्रांति सेना अध्यक्ष मा ललित मोहन शर्मा के अलावा मनोज सैनी, मुकेश त्यागी, आनंद प्रकाश गोयल, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी, अनुज चौधरी, आलोक अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, आशीष मिश्रा, उज्जवल पंडित,भुवन मिश्रा ,अमित कश्यप, शैलेंद्र शर्मा ,राजेंद्र तायल ,शक्ति सिंह, जॉनी कश्यप, प्रदीप कोरी, हेम कुमार कश्यप, आशीष मिश्रा , मंगतराम, बाबूराम जाटव, रविंदर सैनी, सुनील सैनी, हेम कुमार कश्यप, विशाल सिंगल, दीपक वर्मा, राजेश अरोरा,जंगी वाल्मीकि अंकित वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जनपद के विभिन्न पशु चिकित्सकों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया, बीमार पशुओं का उपचार एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खंड पशु चिकित्सकों द्वारा निम्न गतिविधियां करवाई गईः डा०मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा कान्हा गौशाला नगर पंचायत बुढ़ाना पर नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ परिक्षण किया।एक गाय को थनैला रोग पाया गया जिसका उपचार किया गया। सभी केयरटेकर को साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया। डा के के त्यागी पशु चिकित्सा अधिकारी शाहपुर ने कानहा गौशाला शाहपुर का निरीक्षण किया सभी गौवंश स्वस्थ पाये गये।
पशु चिकित्सा अधिकारी रामराज डा आदेश कुमार द्वारा फरीदपुर गोशाला का नियमित भ्रमण कर पशुओ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।पशुओ को प्रतिदिन हरा चारा खिलाया जा रहा है। डॉ डीपी सिंह उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल नगर पंचायत जानसठ में सभी गोवंशौ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एक बीमार गोवंश का उपचार किया गया। अन्य गोवंश स्वस्थ पाए गए । डा०मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल अटाली विकास खंड बुढ़ाना पर नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ परिक्षण किया गया। एक गाय बीमार पाई गई जिसका उपचार किया गया अन्य सभी पशु स्वस्थ पाये गये। केयरटेकर को साफ सफाई रखने तथा समय से पशुओं को चारा पानी देने हेतु निर्देशित किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा ग्राम लुहसाना विकास खंड बुढ़ाना में सूकर पालको को संचारी रोगो से बचाव सम्बंधित जानकारी दी तथा सूकर बाड़ो पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया एवं ग्राम हबीबपुर सीकरी विकास खंड बुढ़ाना में संचारी रोगो से बचाव सम्बंधित जानकारी सूकर पालको को दी गई तथा सूकर बाड़ो पर कीटनाशक दवाई इत्यादि का छिड़काव किया गया। डॉ हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गोआश्रय स्थल रोहाना कला का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय गो आश्रय स्थल में हरा चारा भूषा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला एक बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई । डॉ डीपी सिंह उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ग्राम ढांसरी में सूकरपालको को संचारी रोगों से बचाव संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सूकरबाड़ों का विसंक्रमण कराया गया।
कांजी हाउस जानसठ से मा० मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गौवंश सहभागिता योजनांतर्गत पशुपालकों को सुपुर्दगी में दिए गए गौवंशो का डॉ डीपी सिंह उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा आज स्थलीय सत्यापन किया गया । डॉ हरेन्द्र चौधरी द्वारा रूटीन भ्रमण के दौरान कांजी हाउस खाई खेड़ा पर गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसके दौरान १ गोवंश अस्वस्थ पाया जिसको उचित उपचार दिया गया कांजी हाउस के संचालकों से बात कर हरा चारा बढ़ाने व छोटे गोवंश को बड़े गोवंश से अलग रखने हेतु निर्देशित किया गया।एक पशुपालक को १ गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत सुपुर्द कराया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के द्वारा कसोली गौशाला चरथावल की रूटीन विजिट की गई , गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार तथा घायल गोवंश का उपचार किया गया । हरा चारा उपलब्ध पाया गया ।

 

डा. वीरपाल निर्वाल ने किया सम्मानितMuzaffarnagar News
भोपा।(Muzaffarnagar  News) यूसुफपुर स्थित हरबीरी देवी भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज में विश्व जनसंख्या दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विपिन करहेड़ा प्रथम, उजमा पटौली द्वितीय, सुहानी बेहडा थ्रू तृतीय स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के आधार पर विपिन करहेड़ा प्रथम, उजमा पटौली द्वितीय, सुहानी बेहडा थ्रू तृतीय, नगमा तिस्सा चतुर्थ व आरजू नंगला बुजुर्ग की पेंटिंग पांचवें स्थान पर रही। समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जनसंख्या को नियंत्रित करना बहुत ही आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा ने काव्य पाठ के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। निर्णायक मंडल में प्रबंधक सौरभ सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल, शिक्षक ब्रिजेश कुमार, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के आरके वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शिक्षिका नेहा चौधरी, दीपा, आशीष कुमार, रोहताश, सुनील, प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

 

गिरफ्तारी की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनो ने एसएसपी के नाम सौंपे गए प्रार्थना पत्र मे कार्यवाही की मांग की है।
मेरठ परतापुरम निवासी ओमपाल पुत्र बुद्ध प्रकाश ने अपने परिजनो के साथ कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी विनित जायसवाल के नाम सौंपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि प्रार्थी की बहन अन्जू की शादी विगत 4 मार्च 2022 को नई मन्डी की भरतिया कालोनी निवासी राजीव से हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। प्रार्थी का आरोप है कि उसकी बहन के ससुराल वालों ने आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर 9 मई 2022 को शादी के करीब दो माह बाद ही हत्या कर दी थी। उक्त मामले मे नई मन्डी कोतवाली मे मुकदमा दर्ज है। ओमपाल का कहना है कि उक्त मामले मे आरोपित राजीव,इन्द्रपाल व एक महिला जेल जा चुके हैं परन्तु लीलू व संजीव अभी फरार चल रहे है। अतः उक्त दोनो आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 10 =