उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: 6 साल की एक बच्ची की निर्मम हत्या, बोरे में बच्ची का शव बरामद

Fatehpur News:  गांव के बाहर अमरूद की बाग में एक बोरे में बच्ची का शव बरामद हुआ है. मासूम के सिर पर चोट के गंभीर निशान हैं और मुंह-कान से ब्लड निकल रहा था. हत्या की वारदात के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.

परिजनों और ग्रामीण में भारी गुस्सा है. परिजनों के भारी आक्रोश को देखते हुए पुलिस के हांथ-पांव फूल गए, जिसके बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. लोगों के गम और गुस्से के बीच पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की है.

एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची के पिता जितेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी 6 वर्षीय बेटी  मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची. परिवार शाम तक बच्ची की खोजबीन करते रहा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बच्ची की छानबीन में जुटगई.

तभी रात करीब 9 बजे गांव के बाहर अमरूद के बाग में एक बोरे में बच्ची का शव बरामद हुआ. उसके सिर पर चोट के गंभीर निशान हैं. ऐसे में दुष्कर्म की घटना से भी नहीं इनकार किया जा सकता है. बच्ची का रेप हुआ है या नहीं, यह तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + fifteen =