उत्तर प्रदेश

Etawah News: विद्युत ट्रांसफार्मर में ऑयल लीक होने के कारण अचानक आग

Etawah News:  भरथना नगर क्षेत्र के इटावा-कन्नौज हाईवे पर विधूना मार्ग ग्राम छोला नाला के निकट,सड़क किनारे रखे एक विद्युत ट्रांसफार्मर में ऑयल लीक होने के कारण अचानक आग लग गयी। आग लगने के बाद जोरदार धमाके के साथ भयंकर विस्फोट हो गया।

विस्फोट के दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीर और वाहन स्वामी दुर्घटनाग्रस्थ होते-होते बचे। विद्युत विभाग के उक्त ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग के बाद जोरदार धमाके के साथ हुए भयंकर विस्फोट से उक्त मार्ग पर कुछ समय तक आवागवन थम गया।

प्रत्यक्षदर्शी महेश चंद्र, राजेश बाबू आदि ने बताया कि करीब आधे घण्टे बाद तक ट्रांसफार्मर में भीषण आग की लपटें निकलती रहीं लेकिन विद्युत विभाग को सूचना के बाद कोई कर्मचारी घटना स्थल पर तत्काल नही पहुँच सका। जिसपर मजबूर होकर ट्रांसफार्मर की आग पर कुछ राहगीरों व आस-पास के निवासियों ने नजदीक में पड़ी सुखी मिट्टी और रेत उलीच कर ट्रांसफार्मर की आग को बुझा पाया।

 ट्रांसफार्मर में भीषण आग व विस्फोट की सूचना पर विद्युत विभाग ने सप्लाई बंद करदी और आग बुझ जाने के बाद विद्युत कर्मी मौके पर पहुँचे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =