उत्तर प्रदेश

Azamgarh: सम्मो माता मंदिर में मुस्लिम लड़की ने हिंदू बनकर रचाई शादी

Azamgarh:  अतरौलिया क्षेत्र में स्थित मंदिर परिसर में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपना कर अपने हिंदू प्रेमी के गले में वरमाला डालकर उसे अपना जीवन साथी बना लिया. मंदिर परिसर में सात फेरों के साथ प्रेमी युगल को परिजनों व गणमान्य लोगों द्वारा नवदंपत्ति को खुशमय जीवन का आर्शीवाद दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव निवासी सूरज को 2 वर्ष पहले हैदरपुर खास गांव की एक मुस्लिम लड़की मोमिन खातून से प्रेम हो गया. दोनों का प्यार जब परवान चढ़ा तो वे परिजनों के चोरी छुप-छुप कर मिलने-जुलने और एक साथ जीने मरने की कसम खाने लगे.

लेकिन इस बात की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तो धर्म के कारण ऐतराज जताने लगे, जबकि प्रेमी के परिजनों को कोई ऐतराज नहीं था.

प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी व उसके परिजनों पर दबाव भी बनाया कि वे इस्लाम धर्म को अपना ले. लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया. इसी बीच दोनों ने शादी करने की ठानी और धर्म की आड़े आ रही दीवार को तोड़ने का फैसला किया. दोनों ने आज क्षेत्र के सम्मो माता मंदिर में हिन्दू रिति रिवाज से शादी की. इस दौरान नवदंपत्ति के घर वालें व क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे.

मंदिर परिसर में आए हुए परिजन ने दोनों वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया. इस दौरान लड़के के परिजन इस शादी से काफी खुश दिखे. परिजनों ने बताया कि उनके लड़के ने मुस्लिम युवती से शादी की और वे सेन्दूरदान के बाद वे नवदंपत्ति को आर्शिवाद देकर सम्मोमाता मंदिर से घर लाए है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + three =