Vikrant Singh Rajput और Zoya khan का नया गाना Dil Mein Agar ishq Hai रिलीज
Vikrant Singh Rajput और Zoya khan का नया गाना रिलीज हुआ है, जो हिंदी में है. विक्रांत और जोया की जोड़ी जहां पहली बार पर्दे पर साथ दिखी है वहीं, एक्टर का भी ये पहला हिंदी सॉन्ग है. इस गाने के बोल Dil Mein Agar ishq Hai हैं और इसे MiniLive Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है.
इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि विक्रांत और जोया एक-दूसरे के प्यार में हैं. एक्टर उनसे कहते दिख रहे हैं कि ‘यू ना शरमाइए…जरा इधर आइए… आपके कौन हैं जरा बता दीजिए…दिल में गर इश्क है तो जता दीजिए…’. वीडियो में दोनों स्टार्स जबरदस्त रोमांस का तड़का लगा रहे हैं. इनके बीच की कमाल की कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.
गाने के लिरिक्स और म्यूजिक ऐसे हैं, जो सीधे दिल में दस्तक दे रहे हैं. वहीं, विक्रांत और जोया की जोड़ी ने कमाल ही कर दिया है. गाने में दोनों के रोमांस ने तो जान ही फूंक दी है. इसमें एक्ट्रेस साड़ी में बेहद ही प्यारी लग रही हैं. वहीं, विक्रांत कैजुअल लुक में कमाल के दिख रहे हैं. उन्हें इंडस्ट्री का चॉकलेट बॉय और हैंडसम हंक भी कहा जाता है.
Dil Mein Agar ishq Hai को रत्नेश सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है. इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं. डायरेक्टर आलोक सिंह हैं. कोरियोग्राफी दीलीप मिस्त्री ने किया है. ब्रजेश कश्यप वीडियो के प्रोड्यूसर हैं.
Vikrant Singh Rajput ने भोजपुरी में ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वो ‘विद्या’ जैसे टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं. उनकी एक्टिंग को दर्शकों से भरपूर प्यार मिलता है.

