फिल्मी चक्कर

Vikrant Singh Rajput और Zoya khan का  नया गाना Dil Mein Agar ishq Hai रिलीज

Vikrant Singh Rajput और Zoya khan का  नया गाना रिलीज हुआ है, जो हिंदी में है. विक्रांत और जोया की जोड़ी जहां पहली बार पर्दे पर साथ दिखी है वहीं, एक्टर का भी ये पहला हिंदी सॉन्ग है. इस गाने के बोल Dil Mein Agar ishq Hai हैं और इसे MiniLive Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है.

इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि विक्रांत और जोया एक-दूसरे के प्यार में हैं. एक्टर उनसे कहते दिख रहे हैं कि ‘यू ना शरमाइए…जरा इधर आइए… आपके कौन हैं जरा बता दीजिए…दिल में गर इश्क है तो जता दीजिए…’. वीडियो में दोनों स्टार्स जबरदस्त रोमांस का तड़का लगा रहे हैं. इनके बीच की कमाल की कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.

 

गाने के लिरिक्स और म्यूजिक ऐसे हैं, जो सीधे दिल में दस्तक दे रहे हैं. वहीं, विक्रांत और जोया की जोड़ी ने कमाल ही कर दिया है. गाने में दोनों के रोमांस ने तो जान ही फूंक दी है. इसमें एक्ट्रेस साड़ी में बेहद ही प्यारी लग रही हैं. वहीं, विक्रांत कैजुअल लुक में कमाल के दिख रहे हैं. उन्हें इंडस्ट्री का चॉकलेट बॉय और हैंडसम हंक भी कहा जाता है.  

Dil Mein Agar ishq Hai को रत्नेश सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है. इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं. डायरेक्टर आलोक सिंह हैं. कोरियोग्राफी दीलीप मिस्त्री ने किया है. ब्रजेश कश्यप वीडियो के प्रोड्यूसर हैं.

Vikrant Singh Rajput ने भोजपुरी में ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वो ‘विद्या’ जैसे टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं. उनकी एक्टिंग को दर्शकों से भरपूर प्यार मिलता है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − five =